back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Lok Sabha Poll: उद्धव ठाकरे की Shiv Sena ने जारी की 16 उम्मीदवारों की लिस्ट; Congress ने जताई नाराजगी

Mumbai News: महाराष्ट्र में लोकसभा कि 48 सीटों में से महा-विकास अघाड़ी का हिस्सा शिवसेना (UBT) ने आज 16 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। जिसके बाद 4 सीटों पर कांग्रेस ने नाराजगी जताई है।

नई दिल्लीस रफ्तार डेस्क। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उद्धव ठाकरे ने शिवसेना (UBT) के उम्मीदवारों के नाम का आज ऐलान किया है। शिवसेना (UBT) महाराष्ट्र में 16 सीटों पर दांव खेलेगी। इस लिस्ट में पार्टी ने रायगढ़ सीट से सांसद अनंत गीते और दक्षिण मुंबई के सांसद अरविंद सावंत को फिर से मैदान में उतारा है।

महा-विकास अघाड़ी के उम्मीदवारों का नहीं हुआ अबतक ऐलान

सूत्रों के अनुसार, शिवसेना (UBT) ने महाराष्ट्र में कांग्रेस की तय सीटों पर अपने उम्मीदवारों को उतारा है। उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) महाराष्ट्र में महा-विकास अघाड़ी (MVA) का अहम हिस्सा है। MVA में शामिल NCP (शरदचंद्र पवार) और कांग्रेस ने अभी तक उम्मीदवारों के पत्ते नहीं खोले हैं। कांग्रेस ने कुछ सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं उन सीटों पर गठबंधन में कोई तकरार नहीं आया। शिवसेना (UBT) की लिस्ट जारी होने के बाद कांग्रेस ने नाराजगी जताई है। महाराष्ट्र में कुल 48 लोकसभा की सीटें हैं जिनमें से 16 सीटों पर शिवसेना (UBT) ने उम्मीदवार उतार दिए हैं। पार्टी का कहना है कि वे कुल 22 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी में हैं।

कांग्रेस ने जताई नाराजगी

कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने महाराष्ट्र की 4 सीटों पर जिनपर शिवसेना (UBT) ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं। उन्होंने भिवंडी, सांगली, उत्तर मुंबई और दक्षिण मुंबई की सीटों पर नाराजगी जताई है। उन्होंने थोड़ी देर पहले मीडियाकर्ता से बातचीत के दौरान नाराजगी व्यक्त की और कहा कि महाराष्ट्र में शिवसेना (UBT) के साथ गठबंधन की पार्टी को क्या जरुरत थी। संजय निरुपम दक्षिण मुंबई से चुनाव लड़ना चाहते है जहां से शिवसेना (UBT) ने अरविंद सावंत को चुनाव में उतारा है। सूत्रों के अनुसार, संजय निरुपम ने को अगर कांग्रेस पार्टी टिकट देने से इनकार करती है तो वे निर्दलीय चुनाव भी लड़ सकते है।

शिवसेना (UBT) के उम्मीदवारों की लिस्ट

1. बुलढाणा – नरेंद्र खेडेकर

2. यवतमाल वाशिम – संजय देशमुख

3. मावल – संजोग वाघेरे पाटील

4. सांगली – चंद्रहार पाटील

5. हिंगोली – नागीश पाटील आष्टीकर

6. संभाजीनगर – चंद्रकांत खैरे

7. धारशीव – ओमराजे निंबालकर

8. शिर्डी – भाऊसाहेब वाघचौरे

9. नाशिक – राजाभाऊ वाजे

10. रायगड़ – अनंत गीते

11. सिंधुदुर्ग-रत्नागिरी – विनायक राऊत

12. ठाणे – राजन विचारे

13. मुंबई उत्तर पश्चिम – अमोल कीर्तिकर

14. मुंबई उत्तर पूर्व – संजय दिना पाटील

15. मुंबई दक्षिण – अरविंत सावंत

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Haryana Cross Voting Row: अगर थोड़ी सी भी नैतिकता बची है तो इस्तीफा दें… क्रॉस-वोटिंग पर भड़के भूपेंद्र हुड्डा, विधायकों से मांगा इस्तीफा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हरियाणा राज्यसभा चुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी में अंदरूनी विवाद खुलकर सामने आ गया है। क्रॉस-वोटिंग के आरोपों को लेकर कांग्रेस...
spot_img

Latest Stories

Peddi Pehelwan की पहली झलक में दंगल करते दिखे Ram Charan, आज जन्मदिन पर रिलीज हुआ टीजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज एक्टर रामचरण (Ram Charan)...

IPL Records: IPL में रनों की बरसात! जानिए किन मैचों में बने अब तक के सबसे बड़े स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) को दुनिया...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵