back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शिवसेना ने मुखपत्र सामना में बीजेपी पर साधा निशाना, लिखा- ‘भाजपा की वाशिंग मशीन में ट्रंप भी होंगे शुद्ध’

सामना की संपादकीय में कहा गया है कि प्रधानमंत्री मोदी ने सीबीआई को ताकतवर भ्रष्टाचारियों के खिलाफ बिना डरे कार्रवाई करने कहा है।

मुंबई, एजेंसी। शिवसेना (ठाकरे गुट) के मुखपत्र सामना के माध्यम से सीबीआई के स्थापना दिवस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण को लेकर निशाना साधा गया है। सामना ने लिखा है कि अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। मि. ट्रंप भी दिल्ली आकर भाजपा में शामिल होंगे और उनका ”सूट बूट” भाजपा की वाशिंग मशीन में डालकर स्वच्छ किया जाएगा।

भ्रष्ट व्यक्ति कितना भी शक्तिशाली क्यों न हो, उसके खिलाफ बिना डरे कार्रवाई करें

सामना की संपादकीय में कहा गया है कि प्रधानमंत्री मोदी ने सीबीआई को ताकतवर भ्रष्टाचारियों के खिलाफ बिना डरे कार्रवाई करने कहा है। ”देश में अब भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए राजनीतिक इच्छाशक्ति का अभाव नहीं है। भ्रष्ट व्यक्ति कितना भी शक्तिशाली क्यों न हो, उसके खिलाफ बिना डरे कार्रवाई करें। पीएम मोदी के इस भाषण पर पर सामना ने लिखा है कि मेहुल चौकसी, नीरव मोदी, अडानी जैसी मंडली पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है? सीबीआई- ईडी पिंजरे का तोता बन गई है। मालिक के ईशारे पर विटू-विटू और मिठू-मिठू कर रही है। शिवसेना से ”टूटे” 5 सांसद व 9 विधायक ऐसे है की वे सीबीआई और ईडी के हिटलिस्ट में थे। अब शिवसेना छोड़ते ही सीबीआई, ईडी ने उन्हें भाजपा वाशिंग मशीन में डालकर एकदम से साफ सुथरा कर दिया है। जब तक भाजपा के पास भ्रष्टाचार धोने की वाशिंग मशीन है तब तक प्रधानमंत्री का भ्रष्टाचार को खत्म आदि करने भाषा का इस्तेमाल न करना ही अच्छा है। इससे उन्हीं की हंसी हो रही है।

मोदी के भाषण से अडानी जैसी भाजपा मंडली का आत्मविश्वास अवश्य बढ़ा होगा

सामना के अनुसार ”सीबीआई-ईडी जैसी एजेंसियों की प्रतिष्ठा पिछले सात-आठ वर्षों में धूमिल हो गई है और इन एजेंसियों को शुद्ध करने वाली वाशिंग मशीन अद्यापि बननी बाकी है। मोदी के भाषण से अडानी जैसी भाजपा मंडली का आत्मविश्वास अवश्य बढ़ा होगा। कार्रवाईयों और गिरफ्तारियां से बचने के लिए भ्रष्टाचारी मंडली भाजपा में प्रवेश करती है, इसकी मोदी को खुशी होती होगी तो यह उनका सवाल है। सीबीआई, ईडी सिर्फ कपड़े सुखाकर उसे कड़क इस्त्री आदि करने का काम करें। मोदी जी को असल में यही कहना था। संदेश स्पष्ट है। भ्रष्टाचारी सिर्फ भाजपा में ही रहेंगे और उन्हें पनाह मिलेगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

शाइना एनसी ने द करेला स्टोरी 2 के पक्ष में दिया बयान, कहा- सच्चाई बंया करती है फिल्म

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आगामी हिंदी फिल्म The Kerala Story 2 के खिलाफ राजनीतिक विवाद के बीच, शिव सेना नेता Shaina NC ने फिल्म का खुलकर समर्थन किया है।...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...