back to top
28.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

NCP Political Crisis: दो फाड़ के बाद, अजित पवार के पास कितनी है पावर? जानें विधायकों का गणित

Maharashtra NCP Political Crisis: शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) में भी अब शिवसेना की तरह दो फाड़ हो चुका हैं। शरद पवार के भतीजे अजित पवार अब महाराष्ट्र के नये डिप्टी सीएम बन गए हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र की राजनीति में रविवार को बड़ा उलटफेर देखने को मिला। शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) में भी अब शिवसेना की तरह दो फाड़ हो चुके हैं। शरद पवार के भतीजे अजित पवार (Ajit Pawar) ने रविवार को महाराष्ट्र के शिंदे-बीजेपी सरकार से हाथ मिला कर खुद डिप्टी सीएम की कुर्सी पर बैठ गए। और अपने साथ मौजूद करीबी विधायकों को मंत्रीपद दिला दिया। अजित पवार के इस बगावती रुख के बाद अब शरद पवार के साथ उनकी पार्टी एनसीपी के लिए यह एक बड़ा झटका माना जा रहा है। अजित पवार ने अपने साथ पार्टी के ज्यादातर विधायक होने का दावा कर रहें है।

किसके पाले में है कितने विधायक

NCP में हुई बगावत को शरद पवार के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि एनसीपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के बावजूद उनके पाले में गिने-चुने ही विधायक बचे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अजित पवार जल्द ही एनसीपी पार्टी के नाम और चुनाव निशान को हासिल करने के लिए चुनाव आयोग के सामने अर्जी पेश कर सकते हैं। आइए जनते हैं किसके पाले में है कितने विधायक।

अजित के पास है इनका साथ

हम सबसे पहले महाराष्ट्र में राजनीति में भूचाल लाने वाले अजित पवार के साथ आने वाले विधायकों की संख्या की बात करें तो उनका दावा है कि उनके पास NCP के कुल 40 विधायक है। अजित पवार ने राज्यपाल रमेश बैस को अपने समर्थक 40 एनसीपी विधायकों की सूची सौंपी है। अजित पवार के साथ जाने वाले विधायकों में शेखर निकम, प्रकाश सोलखे, दीपक चव्हाण, संग्राम जगताप, चेतन तुपे, अण्णा बनसोडे, सुनील शेलके, दिलीप मोहिते, दिलीप बनकर, माणिकराव कोकाटे, नितीन पवार, चंद्रकांत नवघरे, राजेंद्र कारेमोरे, मनोहर चंद्रिकापुरे, राजेश नरसिंग पाटील, इंद्रनील नाईक, छगन भुजबल, नरहरी झिरवळ,सरोज अहिर, अदिती तटकरे, अतुल बेनके, दिलीप वळसे पाटील, संजय बनसोडे, अनिल पाटील, हसन मुश्रीफ धर्मराव आत्राम और धनंजय मुंडे जैसे नेता शामिल हैं।

शरद पवार के साथ विधायक

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) चीफ शरद पवार के साथ उनके कुछ करीबी नेता बचे हुए हैं, जिन्होंने अजित पवार के साथ पाला नहीं बदला है. इनमें जयंत पाटिल, जितेंद्र आव्हाड, प्राजक्त तनपुरे, रोहित पवार, बाळासाहेब पाटील, अनिल देशमुख और सुनील भुसारा जैसे नाम शामिल हैं। हालांकि एनसीपी प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने कहा कि हमने बीती रात विधानसभा अध्यक्ष को याचिका भेजी थी और उनसे सुनवाई की अपील की थी। विधानसभा में हमारी पार्टी के 53 विधायक हैं, जिनमें से 9 छोड़कर गए हैं लेकिन बाकी हमारे साथ हैं। पार्टी छोड़कर गए नेताओं को मौका दिया जाएगा कि वह वापस लौट आएं लेकिन जो लोग वापस नहीं आएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

महाराष्ट्र विधानसभा में धर्म स्वतंत्रता बिल 2026 पेश, जबरन शादी से जन्मे बच्चे का धर्म मां के मूल धर्म से होगा तय

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Maharashtra में इन दिनों विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। इसी दौरान सरकार ने सदन में धर्म स्वतंत्रता बिल 2026...
spot_img

Latest Stories

राम से हनुमान तक कंफर्म हुई Ramayana की पूरी कास्ट, जानिए कौन निभाएगा किसका रोल?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

रूहानी नाम का मतलब- Ruhaani Name Meaning

Meaning of Ruhaani /रूहानी नाम का मतलब: Spiritual/ आध्यात्मिक Origin...

जिम जाने वालों के लिए ये फल है खास, इसमें होता है जादा प्रोटीन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵