back to top
28.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Maratha Reservation: आंदोलनकारियों ने राकांपा विधायक प्रकाश सोलंके का फूंका घर, बाल-बाल बच परिवार

Maratha Reservation: मराठा आरक्षण को लेकर आक्रामक मराठा आंदोलनकारियों ने सोमवार को बीड जिले में स्थित माजलगांव के राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) विधायक प्रकाश सोलंके का घर फूंक दिया।

मुंबई, (हि.स.)। मराठा आरक्षण को लेकर आक्रामक मराठा आंदोलनकारियों ने सोमवार को बीड जिले में स्थित माजलगांव के राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) विधायक प्रकाश सोलंके का घर फूंक दिया। इस घटना में सोलंके का परिवार बाल-बाल बच गया, लेकिन घर में खड़ी गाड़ियों सहित अन्य सामान खाक हो गया। फायर ब्रिगेड के जवानों ने आग बुझा दी है, लेकिन बीड़ पुलिस ने कहा कि इस घटना में शामिल लोगों की तलाश जारी है।

मराठा आरक्षण के समर्थन में सोमवार को माजलगांव बंद की अपील

मराठा आरक्षण के समर्थन में सोमवार को माजलगांव बंद की अपील की गई थी। इसी दौरान कुछ युवक प्रकाश सोलंके से मिलने उनके घर पहुंचे और नारेबाजी करने लगे। इसके बाद उनके घर पर पथराव होने लगा और घर के बाहर खड़ी गाड़ियों में आग लगा दी गई। वाहनों में लगी आग ने पूरे घर को अपने घेरे में ले लिया। आग लगने के बाद प्रकाश सोलंके परिवार समेत और वहां काम करने वाले सुरक्षित बाहर निकल गए थे।

प्रकाश सोलंके ने बताया कि मैं माजलगांव में घर पर ही था

प्रकाश सोलंके ने बताया कि मैं माजलगांव में घर पर ही था। कुछ प्रदर्शनकारी मेरे घर आये, मुझे उनसे बात करने का मौका नहीं मिला, कोई भी बात करने के मूड में नहीं था। अचानक उन्होंने पथराव शुरू कर दिया, जिसमें मेरा घर क्षतिग्रस्त हो गया, घर के बाहर खड़ी कार में भी आग लगा दी गयी। मैं भी मराठा समाज का विधायक हूं, मैं भी मराठा आरक्षण की मांग का समर्थन करता हूं। उन्होंने कहा कि मराठा समाज के आरक्षण के लिए वे सक्रिय हैं, समाज को शांतिपूर्वक आंदोलन करना चाहिए।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

महाराष्ट्र विधानसभा में धर्म स्वतंत्रता बिल 2026 पेश, जबरन शादी से जन्मे बच्चे का धर्म मां के मूल धर्म से होगा तय

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Maharashtra में इन दिनों विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। इसी दौरान सरकार ने सदन में धर्म स्वतंत्रता बिल 2026...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵