back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Road Accident: मुंबई-नागपुर हाईवे पर बड़ा हादसा, दो बसों की आमने-सामने की टक्कर में 6 लोगों की मौत, 21 घायल

Road Accident: बुलढाणा जिले में मुंबई-नागपुर हाईवे पर शनिवार तड़के करीब तीन बजे निजी ट्रैवल कंपनी की दो बसों की आमने-सामने टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई।

मुंबई, रफ्तार डेस्क। बुलढाणा जिले में मुंबई-नागपुर हाईवे पर शनिवार तड़के करीब तीन बजे निजी ट्रैवल कंपनी की दो बसों की आमने-सामने टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई। घटना में 21 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इनमें से कई की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। इससे घटना में मृतकों की संख्या बढ़ने क आशंका जताई जा रही है। पुलिस के अनुसार हादसे का शिकार हुई बसों में से एक बस अमरनाथ से हिंगोली जा रही थी। जबकि दूसरी बस नागपुर से नासिक की ओर जा रही थी। प्राथमिक जानकारी के अनुसार नागपुर से नासिक जा रही बस के ड्राइवर ने ओवरटेक करने की कोशिश की, जिससे दोनों बसें आमने-सामने टकरा गईं। घटना की जांच जारी है।

बनारस से कोरबा आ रही यात्री बस पलटी, 6 यात्री गंभीर

वहीं, बनारस से छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला आ रही निजी यात्री बस शनिवार तड़के 4 बजे के लगभग उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम दावा में अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में 6 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल रिफर किया गया है। पुलिस के अनुसार बस में 60 की संख्या में यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को नींद लगने की वजह बस पलटी है। घटना के बाद से दुर्घटनाग्रस्त सिद्धार्थ बस के चालक और क्लीनर मौके से फरार है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक कुमारी चंद्राकर घटनास्थल पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को सीएचसी उदयपुर में प्राथमिक उपचार अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रिफर किया गया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

जंग के बीच होर्मुज स्ट्रेट पार कर मुंबई पहुंचा तेल टैंकर, कैप्टन की सूझबूझ से सफल हुआ मिशन

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच सऊदी अरब से कच्चा तेल लेकर एक बड़ा टैंकर सुरक्षित रूप से मुंबई पहुंच...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...

गर्मी में बाहर निकलते ही जलने लगती है त्वचा, तो करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में महिलाओं को अक्सर...

Vastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...