back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Maharashtra Politics: पवार ने NCP अध्यक्ष पद छोड़ने के फैसले को लिया वापस, कहा- आपकी मांग का सम्मान कर रहा हूं

Maharashtra Politics : शरद पवार ने दो मई को मुंबई में अपनी पुस्तक के विमोचन के अवसर पर पार्टी का अध्यक्ष पद छोड़ने की घोषणा की थी।

मुंबई, एजेंसी। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने पार्टी के अध्यक्ष पद से मुक्त होने के अपने निर्णय को शुक्रवार को वापस ले लिया है। उन्होंने ये फैसला पार्टी की कोर कमेटी के दबाव और उनके सम्मान को ध्यान में रखते हुए किया। उन्होंने कहा कि मैं आपकी भावनाओं का अपमान नहीं कर सकता। मैं इस्तीफा वापस लेने की आपकी मांग का सम्मान कर रहा हूं। मैं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफे का अपना फैसला वापस लेता हूं।

शरद पवार के फैसले के चलते कार्यकर्ता हो गए थे नाराज

बता दें पवार ने कोर कमेटी की बैठक के बाद अपने फैसले पर पुनर्विचार करने का आश्वासन दिया था। उनके अध्यक्ष पद छोड़ने के फैसले के चलते ही मुंबई स्थित राकांपा कार्यालय के सामने भिवंडी राकांपा जिला अध्यक्ष ने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उन्हें बचा लिया।

राकांपा कार्यकर्ता पवार से अपना निर्णय वापस लेने की कर रहे थे मांग

शरद पवार ने दो मई को मुंबई में अपनी पुस्तक के विमोचन के अवसर पर पार्टी का अध्यक्ष पद छोड़ने की घोषणा की थी। इसके बाद से ही राकांपा कार्यकर्ता जगह-जगह प्रदर्शन करके शरद पवार को अपना निर्णय वापस लेने की मांग कर रहे थे। आज राकांपा कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर रहे एक कार्यकर्ता ने आत्मदाह का प्रयास किया।

फैसले पर पुनर्विचार करने का दिया था आश्वासन

शुक्रवार को राकांपा के आला नेताओं की चयन समिति की बैठक भी हुई। इस बैठक में एकमत से शरद पवार के पार्टी अध्यक्ष पद छोड़ने के निर्णय को नामंजूर कर दिया था और उन्हें अध्यक्ष पद पर बने रहने का एकमत से निर्णय लिया। इसके बाद राकांपा के आला नेता शरद पवार से मिले और चयन समिति के निर्णय से अवगत कराया। राकांपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने पत्रकारों को बताया कि शरद पवार ने अपने परिवार के लोगों से चर्चा कर फैसले पर पुनर्विचार करने का आश्वासन दिया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

अजित पवार प्लेन क्रैश के बाद गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति, FIR की मांग को लेकर बारामती थाने पहुंचे रोहित पवार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री Ajit Pawar के प्लेन क्रैश में निधन के बाद राज्य की सियासत गरमा गई है। इस हादसे...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...