back to top
32.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

केंद्र के हस्तक्षेप के बाद उपराष्ट्रपति के निजी हैंडल पर ब्लू टिक बहाल, ट्विटर ने मांगी माफी

– आरएसएस के नेताओं के अकाउंट का भी ब्लू टिक बहाल कर दिया जाएगा नई दिल्ली, 05 जून (हि.स.)। ट्विटर ने शनिवार को उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू के व्यक्तिगत हैंडल से ब्लू टिक (नीला निशान) हटा दिया। इसके अलावा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कई अधिकारियों के निजी अकाउंट से भी ब्लू वेरिफिकेशन टिक को हटा दिया गया। हालांकि केंद्र सरकार के हस्तक्षेप के बाद कुछ घंटों में ही नायडू के अकाउंट पर फिर से ब्लू टिक बहाल कर दिया गया। उपराष्ट्रपति नायडू के व्यक्तिगत हैंडल से ब्लू टिक हटाने का संज्ञान लेते हुए जब आईटी मंत्रालय ने ट्विटर की नीतियों पर सवाल उठाए तो ट्विटर ने ब्लू टिक वापस लेने के लिए माफी मांगी है। माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ने हवाला दिया था कि उपराष्ट्रपति का खाता पिछले 6 महीनों से निष्क्रिय था जिसके कारण ब्लू टिक को हटा दिया गया था। हालांकि, मंत्रालय ने कहा कि दिवंगत राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और दिवंगत विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के पास अभी भी निष्क्रियता के बिना नीला बैज है, इसलिए माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म द्वारा दिए गए कारण वास्तव में मान्य नहीं हैं। ट्विटर ने उपराष्ट्रपति के व्यक्तिगत खाते का ब्लू टिक बहाल करने के बाद अपनी गलती स्वीकार की और सरकार को आश्वासन दिया कि आरएसएस के अन्य नेताओं का ब्लू टिक घंटों के भीतर बहाल कर दिया जाएगा। इससे लोगों को पता चलता है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह एक प्रामाणिक खाता है। नायडू के निजी अकाउंट पर अंतिम बार 23 जुलाई, 2020 को पोस्ट किया गया था। इस पर उसके 13 लाख फॉलोअर्स हैं। वहीं दूसरी ओर, उपराष्ट्रपति के आधिकारिक अकाउंट पर 931,000 से अधिक फॉलोअर्स हैं। उपराष्ट्रपति के आधिकारिक अकाउंट @VPSecratariat को उपराष्ट्रपति सचिवालय द्वारा चलाया जाता है। ट्विटर ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कई अधिकारियों से निजी अकाउंट से भी ब्लू वेरिफिकेशन टिक को हटा दिया है। इसमें सह सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल और अरुण कुमार शामिल हैं। सत्यापन निशान खोने वाले अन्य आरएसएस के नेताओं में पूर्व महासचिव सुरेश "भैयाजी" जोशी, पूर्व सह सरकार्यवाह सुरेश सोनी और वर्तमान अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख अनिरुद्ध देशपांडे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/सुशील

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

गर्मी में हीटवेव से ऐसे करें बचाव, इन टिप्स को फॉलो करके सेहत का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

Cricketer’s Superstitions: भारतीय क्रिकेटरों के अजीब टोटके: मैदान पर उतरने से पहले ये खास आदतें देती हैं कॉन्फिडेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट के मैदान पर शानदार प्रदर्शन...

Wamiqa Gabbi की Bhooth Bangla रिलीज होने को तैयार, फिल्म से पहले देखें एक्ट्रेस का ग्लैमरस अंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi)...

CBSE का बड़ा फैसला: कक्षा 6 से तीसरी भाषा अनिवार्य, स्कूलों को तुरंत लागू करने के निर्देश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने...

Sonarpur South Seat: BJP vs TMC में कांटे की टक्कर, किसके हाथ आएगी जीत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 जैसे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵