back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गंगा क्वेस्ट में झारखंड ने लहराया परचम

रांची, 05 जून (हि. स.)।विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर शनिवार को केंद्र सरकार के जल शक्ति मंत्रालय अंतर्गत राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन की ओर से आयोजित गंगा क्वेस्ट 2021 का समापन हो गया है। इस बार के गंगा क्वेस्ट में झारखंड ने अपना परचम लहराया है। मुख्य रूप से विभिन्न चार ग्रेड में आयोजित फाइनल प्रतियोगिता के तीसरे ग्रेड में बोकारो डीपीएस 12वीं के छात्र ऋषि दिव्यकीर्ति ने राज्य का नाम रोशन करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। तीसरी ग्रेड में ऑनलाइन उपस्थित प्रतिभागियों के बीच तीन राउंड में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया और हर राउंड में ऋषि दिव्यकीर्ति प्रथम स्थान पर बने रहे। तीसरे ग्रेड में ही झारखंड के एक और छात्र जो कि खूंटी के रहने वाले हैं। निशांत टुडू ने भी अच्छी बढ़त बनाई और अंतिम राउंड में वह छठे स्थान तक पहुंच पाए। निशांत डीएवी खूंटी में 11वीं के छात्र है। वहीं दूसरी तरफ चौथे ग्रेड के प्रतियोगिता में बोकारो स्टील सिटी के प्रवीर ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त कर प्रदेश का नाम रोशन करने का काम किया है। प्रवीर बोकारो से अपनी स्कूल की पढ़ाई कर दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरा किए हैं और सेल्फ एंप्लॉई हैं। बताते चलें कि 12वीं से ऊपर और वरिष्ठ नागरिक तक की श्रेणी में आने वाले लोग चौथे ग्रेड की प्रतियोगिता में शामिल हुए थे। उल्लेखनीय है कि विश्व के 113 से ज्यादा देशों से कुल 11 लाख से भी ज्यादा प्रतिभागी इस प्रतियोगिता में अपना निबंधन कराए थे जिसमें झारखंड से 1,10,111 प्रतिभागियों ने अपना निबंधन कराया था। विभिन्न चरणों से होते हुए कुल चार ग्रेड में 216 प्रतिभागियों का चयन किया गया। झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव विनय कुमार चौबे और राज्य शहरी विकास अभिकरण के निदेशक अमित कुमार ने इंटरनेशनल चैंपियन ऋषि दिव्यकीर्ति और इंटरनेशनल सेकंड चैंपियन प्रवीर सहित झारखंड के सभी प्रतिभागियों को बधाई और शुभकामना दी है। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण

Advertisementspot_img

Also Read:

हिजाब मामले में नया ट्विस्ट, नुसरत को झारखंड से मिला सरकारी नौकरी का ऑफर, 3 लाख होगी सैलरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मंच पर हिजाब हटाने की घटना के बाद चर्चा में आईं मुस्लिम महिला डॉक्टर डॉ....
spot_img

Latest Stories

UP Election 2027: OP Rajbhar का बड़ा ऐलान, आजमगढ़ की अतरौलिया सीट से ठोकेंगे ताल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027...

200MP कैमरा वाला Samsung Galaxy S24 Ultra हुआ 36 हजार रुपये सस्ता, यहां मिल रही शानदार डील; जानिए कैसे उठाएं पूरा फायदा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की सोच...

DC vs GT: दिल्ली में रनों की बरसात तय, किसका होगा पलड़ा भारी?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में Delhi Capitals और...

Mrunal Thakur ने की Ranveer Singh की तारीफ, उनको बताया अपना लकी चार्म

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इन...

Share Market Today: खुलते ही दौड़ा शेयर बाजार, Sensex 2674 अंक चढ़कर खुला, Nifty भी मजबूत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव...

Gold Petrol-Diesel Price Today: सस्ता हुआ कच्चा तेल, क्या पेट्रोल-डीजल भी होंगे सस्ते? जानिए सोने-चांदी का ताजा हाल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵