back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कंगना रनौत चुनाव प्रचार में अपने ही उम्मीदवार को नहीं पहचान पाई, महिला नेता से पूछा- यह शख्स कौन हैं?

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने चुनाव प्रचार के माध्यम से अपने मुद्दे जनता तक रखे। वहीं कंगना रनौत का एक बीजेपी उम्मीदवार के लिए किया गया चुनावी प्रचार का वीडियो खूब वायरल हो गया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों का चुनाव प्रचार 18 नवंबर 2024 को थम गया है। वहीं इससे पहले 17 नवंबर 2024 को अभिनेत्री व बीजेपी सांसद कंगना रनौत महाराष्ट्र की कामठी विधानसभा सीट से उम्मीदवार श्री चन्द्रशेखर बावनकुले के लिए चुनाव प्रचार के लिए नागपुर पहुंची थी। वह बीजेपी उम्मीदवार श्री चन्द्रशेखर बावनकुले के लिए चुनाव प्रचार कर रही थी। जब चुनाव प्रचार के दौरान कामठी विधानसभा सीट से उम्मीदवार श्री चन्द्रशेखर बावनकुले उनके साथ साथ चलने लगे तो कंगना रनौत को पता ही नहीं था कि वह जिसके लिए चुनाव प्रचार कर रही हैं, वह वही शख्स हैं।

“मैं भाजपा उम्मीदवार चन्द्रशेखर बावनकुले हूं”


इसके बाद कंगना रनौत अपने साथ खड़ी अन्य महिला भाजपा कार्यकर्ता से पूछती हैं कि ये शख्स कौन हैं। इसपर महिला भाजपा कार्यकर्ता कहती हैं कि ये ही तो भाजपा उम्मीदवार हैं। वहीं कामठी विधानसभा सीट से उम्मीदवार श्री चन्द्रशेखर बावनकुले भी अभिनेत्री व बीजेपी सांसद कंगना रनौत को जवाब देते हुए कहते हैं कि मैं भाजपा उम्मीदवार चन्द्रशेखर बावनकुले हूं। दोनों के बीच बातचीत का यह वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो गया है। 

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने इसको लेकर एक्स पर लिखा


वहीं कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने इसको लेकर अभिनेत्री व बीजेपी सांसद कंगना रनौत पर निशाना साधा और अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा “माननीय कंगना जी भाजपा के उम्मीदवार के लिए प्रचार कर रही थीं। बीच प्रचार में पूछा “यह कौन शख्स है” जवाब था – “मैं वही उम्मीदवार हूं जिसका आप प्रचार कर रही हैं” शख़्स मौजूदा विधायक भी हैं ” 


अभिनेत्री व बीजेपी सांसद कंगना रनौत इस वीडियो के बाद ट्रोलरों के निशाने पे आ गई हैं। सब इस बात से हैरान हैं कि वह जिसके लिए चुनाव प्रचार करने के लिए गई हैं, उसी को नहीं पहचान पाई। बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए राज्य की 288 विधानसभा सीटों पर मतदान 20 नवंबर 2024 को होंगे। चुनाव आयोग 23 नवंबर 2024 को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के परिणाम घोषित कर देगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

कंगना रनौत ने 2016 को किया याद, बोलीं- ‘बेहद मुश्किल दौर था, नरक बन गई थी जिंदगी…

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । सोशल मीडिया पर इन दिनों साल 2016 को लेकर एक ट्रेंड देखने को मिल रहा है, जिसमें लोग...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...