back to top
24.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हेमंत सोरेन ने लगातार चौथी बार झारखंड के CM पद की शपथ ली, INDIA के सभी बड़े नेता समारोह में रहे मौजूद

हेमंत सोरेन ने लगातार चौथी बार झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। उनके शपथ समारोह में इंडिया गठबंधन के सभी बड़े नेता मौजूद रहे।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में JMM ने काफी बड़ी जीत दर्ज की। हेमंत सोरेन ने आज 28 नवंबर 2024 को चौथी बार झारखंड केमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में इंडिया गठबंधन के तमाम बड़े नेता भी मौजूद रहे। इंडिया गठबंधन के सभी नेताओं ने हेमंत सोरेन को सीएम बनने की बधाई दी। इन सभी नेताओं ने हेमंत सोरेन के शपथ समारोह में शामिल होकर अपनी एकता का प्रदर्शन भी किया।

शपथ ग्रहण समारोह में इंडिया गठबंधन के सभी बड़े नेता रहे मौजूद

हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में इंडिया गठबंधन के सभी बड़े नेताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इनमे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांगेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, TMC की मुखिया और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, आम आदमी पार्टी के मुखिया और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल, समाजवादी पार्टी के मुखिया और पूर्व सीएम अखिलेश यादव, तमिलनाडु के वरिष्ठ नेता उदयनिधि स्टालिन, कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का नाम शामिल है।

नितिल सोरेन का बड़ा बयान

बता दें कि हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण से ठीक पहले उनके बेटे नितिल सोरेन ने कहा था कि वह अपने पिता हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर काफी खुश हैं। हर कोई इस क्षण का गवाह बनने के लिए यहां आया है। इसके बाद नितिल सोरेन ने कहा कि वह आदिवासियों से कहना चाहते हैं कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) आपके लिए पूरी मेहनत के साथ काम कर रहा है। झारखंड मुक्ति मोर्चा पूरे झारखंड की बेहतरी के लिए काम कर रहा है।

हेमंत सोरेन ने लगातार तीसरी बार बरहेट सीट पर जीत दर्ज की

बता दें कि हेमंत सोरेन ने झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार गमलियल हेम्ब्रम को 39,791 वोटों के अंतर से हराकर लगातार तीसरी बार बरहेट विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की है। झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में इंडिया गठबंधन को 81 विधानसभा सीटों में से 56 सीटों पर जीत हासिल हुई और NDA को सिर्फ 24 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल हुई।

Advertisementspot_img

Also Read:

ऊर्जा सही जगह लगाएं, हमने अखबारों में पढ़ा कि… CJI सूर्यकांत ने ED को लगाई फटकार; SC से हेमंत सोरेन को राहत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को झारखंड के मुख्यमंत्री Hemant Soren के खिलाफ चल रहे मनी लॉन्ड्रिंग मामले के ट्रायल पर अंतरिम...
spot_img

Latest Stories

Share Market: जंग के तनाव से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 365 अंक टूटा, Nifty भी 100 अंक से ज्यादा फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार...

Delhi New LG: कौन हैं तरणजीत सिंह संधू? जिन्हें मिली दिल्ली के नए उपराज्यपाल की जिम्मेदारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली में उपराज्यपाल पद पर...