back to top
28.8 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Nigeria Twitter: राष्ट्रपति का ट्वीटर अकाउंट बंद होने के बाद पूरे देश में ट्वीटर पर लगी पाबंदी

आबुजा 05 जून (हि. स.)। Nigeria Twitter: नाइजीरिया के राष्ट्रपति का ट्वीटर अकाउंट डिलीट होते ही पूरे देश में इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को बंद कर दिया गया। ट्वीटर के खिलाफ नाइजरिया ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूरे देश में ट्वीटर पर अनिश्चितकाल के लिए रोक लगा दी है। इससे पहले ट्वीटर ने नाइजीरिया के राष्ट्रपति मोहम्मद बुहारी का ट्वीटर एकांउट डिलीट कर दिया था। इस बारे में नाइजीरिया का कहना है कि ट्वीटर का उपयोग देश के कॉरपोरेट को नीचा दिखाने के लिए किया जा रहा है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने कहा है कि संघीय सरकार ने ट्विटर को अनश्चितकाल के लिए सस्पेंड कर दिया है। मंत्रालय के विशेष सहायक सेगुन एडेयेमी ने इस बारे में कहा कि मैं तकनीकी रूप से इसका जवाब नहीं दे सकता फिलहाल ट्वीटर की सुविधा को अनिश्चितकाल के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। इससे पहले नाइजीरिया के राष्ट्रपति मोहम्मद बुहारी ने मंगलवार को ‘सिविल वार’ को लेकर ट्वीट किया था। इसके बाद ट्विटर ने बुहारी के अकाउंट को बंद कर दिया था. पूर्व सैन्य जनरल रहे बुहारी ने बयान में दक्षिण-पूर्व में हुई हिंसा का जिक्र किया था। नाइजीरिया के राष्ट्रपति ने ट्वीट कर कहा था, ‘आज जो भी लोग गलत बर्ताव कर रहे हैं, वो नाइजीरियाई गृह युद्ध की जानकारी को लेकर काफी युवा हैं। उन्हें नहीं पता कि तब कितनी जानें गई थीं और कितना नुकसान हुआ था। हम 30 महीने तक मैदान में रहे थे और उन्हें उन्हीं की भाषा में जवाब दिया जाएगा। ट्वीटर ने इस टिप्पणी को हटा दिया था। उसका कहना था कि यह हमारे नियमों के खिलाफ है। यही टिप्पणी नाइजीरिया के राष्ट्रपति के आधिकारिक एकाउंट से भी की गई थी। हिन्दुस्थान समाचार/अजीत/सुनीत

Advertisementspot_img

Also Read:

मिडिल ईस्ट में टकराव की आहट, जानें इजरायल और ईरान की सैन्य ताकत का फर्क

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व एक बार फिर गंभीर तनाव के दौर में प्रवेश कर चुका है। Israel और United States द्वारा Iran के...
spot_img

Latest Stories

KKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स की पिच पर बरसेंगे रन या चलेगा गेंदबाजों का जादू?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 में आज कोलकाता नाइट...

Divyanka Tripathi के बेबी शॉवर में नजर आए कई सेलेब्स, पति विवेक दहिया ने किया डांस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi)...

Share Market Today: हरे निशान पर खुला बाजार मिनटों में हुआ लाल, Sensex 300 अंक से ज्यादा टूटा, Nifty भी फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार...

Upcoming Smartphones: आज स्मार्टफोन मार्केट में बड़ा धमाका, OnePlus Nord 6 से लेकर Oppo Find X9 Ultra तक कई फोन होंगे लॉन्च

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 स्मार्टफोन बाजार के लिए...

इस फिल्म ने बदल दी Rashmika Mandanna की किस्मत, अब Cocktail 2 में नजर आएंगी एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵