back to top
33.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सीट बंटवारे के बीच मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान, कहा- मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन सभी 243 सीटों पर प्रचार करुंगा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर महागठबंधन में अभी भी सीट बंटवारे पर सहमति बन गई है। इसी बीच महागठबंधन के सहयोगी दल वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी ने एक बड़ा बयान दिया है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर महागठबंधन में अभी भी सीट बंटवारे पर सहमति नहीं बन सकी है। इसी बीच महागठबंधन के सहयोगी दल वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कर दिया कि वे इस बार खुद चुनाव नहीं लड़ेंगे, लेकिन बिहार की सभी 243 सीटों पर प्रचार करेंगे।

 पहले चरण के नामांकन का आखिरी दिन, सीट बंटवारे पर सस्पेंस जारी

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के नामांकन की आज अंतिम तिथि है। सभी दलों के उम्मीदवार नामांकन दाखिल करने में जुटे हुए हैं। हालांकि महागठबंधन RJD, कांग्रेस, VIP आदि में सीट शेयरिंग को लेकर अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। इसके बावजूद कई दलों ने अपने प्रत्याशियों को सिंबल देना शुरू कर दिया है, जिससे गठबंधन के अंदर हलचल तेज हो गई है। मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा, लेकिन सभी सीटों पर करूंगा प्रचार दरभंगा में मीडिया से बात करते हुए वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा, “मैं इस बार चुनाव नहीं लड़ूंगा, लेकिन बिहार की सभी 243 सीटों पर अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के लिए पूरे दमखम से प्रचार करूंगा। उन्होंने आगे कहा कि उनका लक्ष्य इस बार महागठबंधन की सरकार बनाना है। सहनी ने दावा किया कि सरकार बनने पर वे उपमुख्यमंत्री Deputy CM बनेंगे।

भाई के नामांकन के दौरान दिया बयान

दरअसल, मुकेश सहनी अपने भाई संतोष सहनी के नामांकन के लिए दरभंगा के गौराबौराम विधानसभा क्षेत्र पहुंचे थे। विरौल में नामांकन प्रक्रिया पूरी करने के बाद जब वे बाहर निकले, तो मीडिया से बातचीत में उन्होंने यह बयान दिया। उन्होंने कहा कि इस बार वीआईपी पार्टी पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी और बिहार के हर कोने में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएगी।

 उपमुख्यमंत्री पद का फिर दावा, महागठबंधन में बढ़ी खींचतान

यह पहला मौका नहीं है जब मुकेश सहनी ने डिप्टी सीएम बनने का दावा किया है। वे लंबे समय से महागठबंधन से अपनी पार्टी के लिए 15 सीटों की मांग कर रहे हैं, जबकि सूत्रों के अनुसार RJD सिर्फ 12 सीटें देने के पक्ष में है। इस वजह से महागठबंधन के अंदर सीट बंटवारे को लेकर तनाव बढ़ गया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar के राज्यसभा जाने के फैसले के बाद...
spot_img

Latest Stories

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर...

सोनू सूद के ऑफिस पहुंचे राजपाल यादव, हंसते हुए लगाए गले

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। राजपाल यादव इस समय बेल...