back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

“अब कभी RJD के साथ नहीं आएंगे” बिहार विधानसभा में बोले नीतीश कुमार, विपक्ष ने भी किया पलटवार

बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आरजेडी के बीच राजनीतिक टकराव हुआ। नीतीश ने विपक्ष की लगातार गड़बड़ी पर नाराजगी जताते हुए कहा कि अब वे कभी सहयोग नहीं करेंगे।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का गुरुवार को चौथा दिन है। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र से कहा कि पहले वे बीच-बीच में सहयोग करते रहे, लेकिन अब विपक्ष के लगातार गड़बड़ करने पर उन्होंने साथ छोड़ने की बात कही। नीतीश ने स्पष्ट किया कि अब कभी आपके साथ नहीं आएंगे। आप लोग गड़बड़ कर रहे हैं। विपक्ष ने भी इसे गंभीरता से लिया और सदन में पलटवार किया, जिससे सत्र में राजनीतिक टकराव की स्थिति बढ़ गई है।

RJD ने नीतीश कुमार पर किया पलटवार

बिहार विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान के बाद आरजेडी ने भी कड़ा जवाब दिया। पार्टी के सचेतक कुमार सर्वजीत ने सदन में कहा कि “आपकी कौन सी बात हम लोग मानें? जब आप हमारे साथ होते हैं, तो कहते हैं कि बीजेपी संविधान खत्म कर देगी और जब बीजेपी के साथ जाते हैं, तो कहते हैं कि केंद्र सरकार बिहार का समर्थन कर रही है।” इस बयान ने विधानसभा में राजनीतिक बहस को और गरमा दिया और विपक्ष ने साफ किया कि वे मुख्यमंत्री के दावों पर सहमति जताने को तैयार नहीं हैं।

नीतीश कुमार ने सदन में गिनाए विकास के आंकड़े

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सदन में अपने कामकाज और राज्य में किए गए विकास कार्यों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षों से बिहार को आगे बढ़ाने का काम जारी है और जनता का आभार व्यक्त किया कि इस बार के विधानसभा चुनाव में लोगों ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया।

नीतीश ने बताया कि राज्य में अब डर का माहौल नहीं है, पहले जहां हिंदू-मुस्लिम के बीच झगड़े होते थे, अब स्थिति शांतिपूर्ण है। उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में किए गए सुधारों का उल्लेख करते हुए कहा कि कई नए स्कूल खोले गए और अब नियोजित शिक्षकों की संख्या 5 लाख 20 हजार हो गई है। स्वास्थ्य क्षेत्र में 2006 से हॉस्पिटल में मुफ्त दवा और इलाज की व्यवस्था की गई है और पीएचसी में प्रति माह 11,000 से ज्यादा मरीज उपचार ले रहे हैं।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं। पीएमसीएच को 2,500 बेड का हॉस्पिटल और IGIMS को 3,000 बेड का हॉस्पिटल बनाया जा रहा है। उन्होंने इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार पर भी जोर दिया। उन्‍होंने कहा कि राज्य में कई पुल-पुलिया बनाए गए हैं, पटना तक आने का समय अधिकतम पांच घंटे है और पांच नए एक्सप्रेस-वे निर्माणाधीन हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

बिहार में नई हलचल तेज! बंद कमरे में युवा विधायकों के साथ खास बैठक, जानिए क्या प्लान बना रहे हैं निशांत कुमार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में इन दिनों एक नया नाम तेजी से चर्चा में है Nishant Kumar। Nitish Kumar के बेटे निशांत...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...