back to top
34.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एक्टिव मोड में आए पेंपा सेरिंग, स्वायत्त निकायों के प्रमुखों के साथ की बैठक

धर्मशाला, 02 जून (हि.स.)। निर्वासित तिब्बती सरकार के प्रधानमंत्री के तौर पर पदभार ग्रहण करने के एक सप्ताह के बाद पेंपा सेरिंग अब एक्टिव मोड पर आ गए हैं। पेंपा सेरिंग ने अपने एक सप्ताह के कार्यकाल के साथ ही केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के विभिन्न अधिकारियों के प्रमुखों से मुलाकात और बैठकों का सिलसिला शुरू कर दिया है। इससे पूर्व जहां बीते दिन मंगलवार को उन्होंने मुख्य न्यायाधीश आयुक्त और तिब्बती सर्वोच्च न्याय आयोग के अन्य दो न्याय आयुक्तों से मुलाकात की थी, वहीं बुधवार को सिक्योंग ने स्वायत्त निकायों के प्रमुखों के साथ बैठक की। गुरूवार को हुई इस बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त और लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष वांगदू सेरिंग, सचिव सेरिंग यांग्कीय, महालेखा परीक्षक आर्य पेमा दादुल, सचिव ताशी तोपग्याल और महालेखा परीक्षक कार्यालय के संयुक्त सचिव थिनले चोफेल शामिल रहे। बैठक में केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के कार्यकारी प्रमुख के रूप में पेंपा सेरिंग ने कहा कि एक सामान्य लक्ष्य की ओर सामूहिक रूप से ध्यान केंद्रित करने के लिए वह निर्वासन के सभी वर्गों तक पहुंचकर आंतरिक संबंधों को मजबूत करेंगे, जिसमें न केवल टीएसजेसी, निर्वासित तिब्बती संसद और उसके स्वायत्त निकाय, बल्कि गैर सरकारी संगठन और मीडिया भी शामिल रहेगा। हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

AAP का बड़ा एक्शन: Raghav Chadha से छीना उपनेता का पद, बोलने पर भी लगी रोक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। AAP ने अपने राज्यसभा सांसद राघव...

चुनाव के बाद फूटेगा महंगाई बम, AAP का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- हर चीज होगी महंगी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में बढ़ती महंगाई को...

फिल्म Ramayana से सामने आया Ranbir Kapoor का राम अवतार, Alia Bhatt ने भी शेयर किया पोस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों...

Shibpur Seat पर TMC का रहा है दबदबा, 2026 चुनाव में क्या बरकरार रहेगा गढ़?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की राजनीति में शिबपुर...

April 2026 Car Launches: कार लवर्स के लिए खुशखबरी, इस महीने लॉन्च होंगी कई दमदार गाड़ियां

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 ऑटोमोबाइल बाजार के लिए...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵