back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राष्ट्रीय स्तर पर दलितों, गरीबों और किसानों की सशक्त आवाज़ थे गोपीनाथ मुंडे : नड्डा

– मुंडे की 7वीं पुण्यतिथि पर स्पेशल कवर और स्पेशल कैंसिलेशन का विमोचन मुंबई, 03 जून (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने गुरुवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे की स्मृति में डाक विभाग के स्पेशल कवर एवं स्पेशल कैंसिलेशन का विमोचन किया। नड्डा ने कहा कि गोपीनाथ मुंडे एक लोकनेता और लोक नायक थे। वो नई सोच के धनी होने के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर दलितों, गरीबों और किसानों की सशक्त आवाज थे। नड्डा ने गोपीनाथ मुंडे की 7वीं पुण्यतिथि पर आनलाइन आयोजित कार्यक्रम में कहा कि गोपीनाथ मुंडे जमीन से जुड़े नेता थे। गरीब, किसान, दलित, पिछड़ों की वो राष्ट्रीय स्तर पर आवाज बने। राजनेता होने के साथ ही वो किसान भी थे, सही मायने में वे बहुजन समाज के नेता थे। पेड़ के नीचे जिस गोपीनाथ मुंडे ने शिक्षा पाई, वो भारत के केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री के पद तक पहुंचे। वो नई सोच के धनी थे। अपनी आत्मीयता के साथ वो हजारों कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलते थे। सभी वर्ग का प्रतिनिधित्व करने वाले नेता थे। इसलिए दबे कुचले लोगों के लिए विकास का काम करना ही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम में केंद्रीय संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद, केंद्रीय राज्यमंत्री संजय धोत्रे, केंद्रीय खाद्य, उपभोक्ता एवं सार्वजनिक वितरण मामलों के राज्यमंत्री रावसाहेब पाटील-दानवे, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील, दिवंगत गोपीनाथ मुंडे की दोनों बेटियों- भाजपा की राष्ट्रीय सचिव पंकजा मुंडे और सांसद प्रीतम मुंडे समेत कई प्रमुख लोग आनलाइन शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि गोपीनाथ मुंडे ने जीवनभर गरीब जनता के कल्याण के लिए संघर्ष किया। गरीब जनता को दो वक्त की रोटी मिले, इसके लिए उन्होंने महाराष्ट्र में बहुत सी योजनाएं शुरू कीं। गोपीनाथ मुंडे की वजह से ही आज गरीबों को मुफ्त अनाज मिल रहा है। गरीबों की सेवा ही मुंडे को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि स्वर्गीय गोपीनाथ मुंडे लोकनायक थे। उन्होंने बहुत से कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ा और पार्टी को आगे बढ़ाया। गोपीनाथ मुंडे ने हमेशा अन्याय के विरुद्ध आवाज बुलंद की। हिन्दुस्थान समाचार/ राजबहादुर

Advertisementspot_img

Also Read:

फडणवीस सरकार की अधूरी कर्जमाफी, महाराष्‍ट्र में किसान फिर सड़कों पर, अधूरा वादा बढ़ा रहा सियासी ताप

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । महाराष्ट्र में कृषि ऋण माफी को लेकर बढ़ते आंदोलन ने महा-युति सरकार की चिंता बढ़ा दी है। चुनावी वादे...
spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵