back to top
21.3 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अपडेट, जिले में 162 नये संक्रमित मिले, होम आइसोलेट मरीजों को किया जा रहा मेडिसिन किट का वितरण

सिवनी 20 अप्रैल(हि.स.)। जिले में अब तक कुल 85547 संदिग्ध व्यक्तियों के नमूने जांच हेतु लिए गए हैं। जिसमें से 3655 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गए हैं। जिनमें 2785 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में कोरोना के 855 एक्टिव केस हैं। जिनमें से 712 मरीज होंम कोरोनटाइन हैं। जिनकी मॉनिटरिंग कोविड़ कमांड एवं कंट्रोल सेंटर से की जा रहीं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के.सी. मेश्राम ने मंगलवार को जानकारी दी कि विगत दिवस कुल 151 मरीजों ने कोरोना को मात दी हैं, वही 162 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज विगत दिवस प्राप्त रिपोर्ट मे पाये गए हैं। आगे बताया कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार सकरात्मक कार्यवाही की जा रही हैं। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई हैं वही चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों के प्रयासों के मरीजों का स्वस्थ होना भी लगातार जारी हैं। जिला प्रशासन द्वारा होम आइसोलेट मरीजों के उपचार हेतु मेडिसिन किट का वितरण मरीजों के घर पर किया जा रहा हैं। यह किट कोरोना संक्रमण की उपचार में प्रभावी तथा निःशुल्क उपलब्ध हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि कोरोना महामारी के बचाव एव नियंत्रण अंतर्गत सिवनी जिले में होम आइसोलेट व्यक्तियों के लिए अब तक 7000 मेडिसीन किट तैयार की गई है, जिसे जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्र मे उपलब्ध करा दिया गया हैं। जिले हेतु कुल 50000 किट तैयार किया जाने का लक्ष्य रखा गया है। उक्त मेडिसीन किट में कोविड-19 के उपचार हेतु निर्धारित 7 प्रकार की दवाईयां दी जा रही हैं। हिन्दुस्थान समाचार/रवि सनोडिया

Advertisementspot_img

Also Read:

अब 10 मिनट में डिलीवरी का दावा खत्म, गिग वर्कर्स की सुरक्षा को प्राथमिकता, सरकार ने समय सीमा हटाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देशभर के गिग वर्कर्स की सुरक्षा और उनके काम के दबाव को देखते हुए अब 10 मिनट में डिलीवरी का दावा...
spot_img

Latest Stories

इस फिल्म ने बदल दी Rashmika Mandanna की किस्मत, अब Cocktail 2 में नजर आएंगी एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने...

Vastu Tips: सोमवार को करें ये वास्तु उपाय, भोलेनाथ की कृपा से बदलेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सोमवार का दिन भोलेनाथ का...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵