back to top
22.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सांगीपुर और मंगापुर सीएचसी को आक्सीजन कन्संट्रेटर की सौगात

प्रतापगढ़, 03 जून (हि.स.)। कांग्रेस विधानमण्डल दल नेता आराधना मिश्रा मोना की ओर से दो ऑक्सीजन कन्संट्रेटर की सौगात गुरूवार को केन्द्रीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रमोद तिवारी ने लोगों को समर्पित किया। एक और आक्सीजन कन्संट्रेटर संग्रामगढ़ सीएचसी मे भी विधायक की ओर से उपलब्ध कराए जाने का ऐलान किया। मंगापुर सीएचसी में आक्सीजन कन्संट्रेटर की उपलब्धता कराने के लिए डॉ. अजय तथा सांगीपुर सीएचसी में अधीक्षक डॉ. आनन्द त्रिपाठी ने पैरामेडिकल स्टॉफ की ओर से क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना का आभार जताया। वहीं विधायक द्वारा लालगंज ट्रामा सेंटर में अब पांच के साथ एक निजी अस्पताल में भी दो तथा सांगीपुर व संग्रामगढ़ सीएचसी मे दो-दो एवं मंगापुर सीएचसी में भी आक्सीजन कन्संट्रेटर की उपलब्धता देख लोगों में सकून रहा। कांग्रेस नेता ने कहा कि महामारी में सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन के चलते आज जीडीपी दशकों के बाद अपने सबसे न्यूनतम स्कोर 7-3 पर आ पहुंची है। वहीं इससे भी ज्यादा दुःखद हालिया सर्वे में गरीब तबके से जुड़े देश के 97 प्रतिशत परिवारों की आय में गिरावट की चिंताजनक तस्वीर सामने आयी है। देश की अस्सी फीसदी जनता गांव में है। केंद्र सरकार ग्रामीण क्षेत्र में टीकाकरण की जिम्मेदारी नहीं निभा पा रही है। विदेशो को यदि मोदी सरकार ने वैज्ञानिको की चेतावनी को दरकिनार कर वैक्सीन न भेजी होती तो आज देश में वैक्सीन के लिए हाय तौबा न मची होती। सीडब्लूसी मेंबर प्रमोद तिवारी ने कहा कि बच्चों तथा नौजवानो की सुरक्षा से ही देश का भविष्य सुरक्षित रहेगा। इसलिए उन्होने केंद्र सरकार को वर्चुअल वैक्सीनेशन पर अमल करने को कहा है। हिन्दुस्थान समाचार/दीपेन्द्र/विद्या कान्त

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵