back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राकेश पंडिता की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी, सभी आतंकियों और साजिशकर्ताओं का सफाया होगा: रविंद्र रैना

जम्मू, 03 जून (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर भाजपा ने कश्मीर में राकेश पंडिता की आतंकवादियों द्वारा निर्मम हत्या किए जाने की गुरूवार को कड़े शब्दों में निंदा व्यक्त की है। जम्मू-कश्मीर भाजपा अध्यक्ष रविंद्र रैना, सांसद जुगल किशोर शर्मा और पूर्व विधायक अजय भारती शहीद नेता के अंतिम संस्कार में मौजूद लोगों में शामिल थे। जम्मू-कश्मीर भाजपा प्रमुख रविंद्र रैना ने कहा कि पंडिता की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी आतंकवादियों ने एक बार फिर कश्मीर घाटी को लहूलुहान कर दिया है। कायर पाकिस्तानियों ने एक समर्पित और प्रतिबद्ध भाजपा कार्यकर्ता पंडिता पर हमला किया, जिन्होंने हमेशा घाटी में पाकिस्तानियों का हिम्मत से साहना किया। उनहोंने संवाददाताओं से कहा कि पंडिता की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। रैना ने आगे कहा, घाटी में खूनखराबा करने वाले आतंकियों का सफाया कर दिया जाएगा। यह मानवता और कश्मीरियत की हत्या है। पिछले साल जून में, दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकवादियों ने एक कश्मीरी पंडित सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इससे पहले अनंतनाग के लरकीपोरा इलाके में लुकबावां पंचायत हलका के सरपंच अजय पंडित की उनके पैतृक गांव में आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हिन्दुस्थान समाचार/अमरीक/बलवान

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

विएन नाम का मतलब-Vien Name Meaning

Meaning of Vien / विएन नाम का मतलब: Complete/पूर्ण Origin...

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵