back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चूल्हे की चिंगारी से लगी आग से घर स्वाहा, लाखों की गृहस्थी राख

– 14 मई को बेटी की आनी थी बारात, दहेज का सारा सामान जलकर हुआ राख – पीड़ित परिवार भूखे प्यासे पड़ा देख रहा सरकारी सहायता की राह फतेहपुर, 20 अप्रैल (हि.स.)। जिले में मंगलवार को खाना बनाते समय चूल्हे से निकली चिंगारी से एक घर में आग लग गई। आग से शादी का लाखों का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना के बाद भी आग बुझाने के लिए दमकल मौके पर नहीं पहुँची और आग ने उग्र रूप धारण कर घर को जलाकर गया है। जानकारी के अनुसार, खखरेरू थाना क्षेत्र के कोट गांव निवासी अग्निपीड़ित सुंदर लाल मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। आगामी 14 मई को उसके बेटी पूजा की शादी होनी थी। बेटी को दहेज में देने के लिए लाखों रुपये का सामान खरीदकर घर मे रखा था। पीड़ित ने बताया कि वह सुबह लगभग दस बजे खेत पर गेहूं की कटाई करने चला गया था। घर में मेरी बेटी पूजा चूल्हे पर खाना बना रही थी। इसी बीच अचानक चूल्हे से निकली चिंगारी से घर में छप्पर में आग लग गई। उसने घर से निकलकर शोर मचाया। किंतु आसपास के लोग भी खेतों पर गेहूं काटने गए थे। जिससे आग ने उग्र रूप धारण कर लिया और घर का सारा सामान जल कर राख हो गया। बेटी की 14 मई को शादी है लेकिन अब तो बेटी के हाथ पीले कर पाना मुश्किल लग रहा है। ग्रामीणों ने जल रहे घर को देखकर दमकल को सूचना दी। लेकिन दमकल कर्मी मौके पर नहीं पहुंचे। इसी बीच घर स्वाहा हो चुका था। इस अग्निकांड में घर में रखा दहेज का सामान व घरेलू सामान, कपड़े, बिस्तर, चारपाई, बर्तन और गेहूं धान समेत लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। हिन्दुस्थान समाचार/देवेन्द्र

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵