back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोरोना : राज्यपाल से मिले मुख्य सचिव अलापन बनर्जी

कोलकाता, 19 अप्रैल (हि.स.)। पश्चिम बंगाल में कोरोना के लगातार बढ़ते प्रसार के बीच राज्यपाल के बुलावे पर मुख्य सचिव अलापन बनर्जी ने मुलाकात की है। सोमवार दोपहर के समय वह राजभवन में गए थे जहां राज्यपाल के साथ करीब आधे घंटे तक बैठक की है।उन्होंने राज्यपाल को बताया है कि महामारी रोकथाम के लिए राज्य सरकार ने क्या कुछ कदम उठाए है। राजभवन सूत्रों के अनुसार मुख्य सचिव ने राज्य भर के सरकारी और निजी अस्पतालों में बेड बढ़ोतरी, डेडीकेटेड चिकित्सा केंद्र, होम आइसोलेशन में चिकित्सा व अन्य सुविधाएं, वैक्सीनेशन व रेमिडिसिविर जैसी मेडिसिन की उपलब्धता आदि के बारे में राज्यपाल को जानकारी दी है। बंगाल में वैक्सीन और आवश्यक दवाओं की अतिरिक्त आपूर्ति जल्द सुनिश्चित करने की अपील भी उन्होंने राज्यपाल से की है। राज्यपाल ने भी आश्वस्त किया है कि वह केंद्र सरकार से इस बारे में बात करेंगे। उल्लेखनीय है कि उन्होंने दो दिन पहले ही राज्य सरकार से इस बारे में जानकारी मांगी थी लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने पर ट्विटर पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए इस पर सवाल खड़ा किया था जिसके बाद मिलने के लिए मुख्य सचिव पहुंचे थे। हिन्दुस्थान समाचार/ओम प्रकाश/सुगंधी

Advertisementspot_img

Also Read:

Covid New Variant: सावधान! फिर पैर पसार रहा है कोरोना, नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दुनिया में एक बार फिर कोविड का नया वेरिएंट (Covid New Variant) BA.3.2, जिसे “Cicada” कहा जा रहा है, चर्चा में...
spot_img

Latest Stories

UP Election 2027: OP Rajbhar का बड़ा ऐलान, आजमगढ़ की अतरौलिया सीट से ठोकेंगे ताल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027...

200MP कैमरा वाला Samsung Galaxy S24 Ultra हुआ 36 हजार रुपये सस्ता, यहां मिल रही शानदार डील; जानिए कैसे उठाएं पूरा फायदा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की सोच...

DC vs GT: दिल्ली में रनों की बरसात तय, किसका होगा पलड़ा भारी?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में Delhi Capitals और...

Mrunal Thakur ने की Ranveer Singh की तारीफ, उनको बताया अपना लकी चार्म

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इन...

Share Market Today: खुलते ही दौड़ा शेयर बाजार, Sensex 2674 अंक चढ़कर खुला, Nifty भी मजबूत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव...

Gold Petrol-Diesel Price Today: सस्ता हुआ कच्चा तेल, क्या पेट्रोल-डीजल भी होंगे सस्ते? जानिए सोने-चांदी का ताजा हाल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵