back to top
20.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

27 साल का हुआ Google, स्टार्टअप से सम्राट तक का सफर, जानिए कैसे बना इंटरनेट का बेताज बादशाह

गूगल ने 27 सालों में एक कॉलेज प्रोजेक्ट से दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी बनने तक का सफर तय किया है, आज यह सिर्फ सर्च इंजन नहीं, बल्कि AI, क्लाउड और डिजिटल टूल्स में अग्रणी वैश्विक शक्ति बन चुका है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो ना जाने गूगल, वो क्या जाने जमाना! आज से करीब तीन दशक पहले एक छोटे-से कॉलेज प्रोजेक्ट के रूप में शुरू हुआ था गूगल, और आज यह इंटरनेट की दुनिया का बेताज बादशाह बन चुका है। 27 सितंबर 2025 को गूगल अपना 27वां जन्मदिन मना रहा है। इस मौके पर गूगल ने एक खास डूडल भी लॉन्च किया है, जो इसकी क्रिएटिविटी का अनूठा उदाहरण है।

शुरुआत एक आइडिया से हुई थी

साल 1998, कैलिफोर्निया की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी। दो पीएचडी छात्र लैरी पेज और सर्गे ब्रिन ने वेब पर जानकारी को बेहतर ढंग से खोजने के लिए एक एल्गोरिदम बनाया। इसका नाम गूगल रखा गया। मूल विचार था दुनिया की तमाम जानकारी को व्यवस्थित करना और सबके लिए सुलभ बनाना।

 27 साल में कैसे बना टेक्नोलॉजी टाइटन?

गूगल की सफलता का राज़ केवल एक सर्च इंजन में नहीं, बल्कि टाइम के साथ खुद को ढालने और आगे बढ़ाने की उसकी काबिलियत में छुपा है। आज गूगल केवल एक सर्च इंजन नहीं, बल्कि Gmail, YouTube, Google Maps, Android, Google Photos, Google Drive जैसे टूल्स का बादशाह है। AI, Cloud Computing और Quantum Tech में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। गूगल की पेरेंट कंपनी Alphabet Inc. है, और इसकी कमान संभाल रहे हैं भारतीय मूल के सुंदर पिचाई, जो 2015 से इसके सीईओ हैं।

जिंदगी का हिस्सा बन चुका है गूगल

आज अगर कोई सवाल पूछता है तो जवाब सीधा होता है। गूगल कर लो।बच्चों का होमवर्क हो या किसी डॉक्युमेंट का अनुवाद, ट्रैफिक की जानकारी हो या वीडियो ट्यूटोरियल गूगल ने हर वर्ग के लिए खुद को उपयोगी साबित किया है।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?

टेक्नोलॉजी जानकारों का कहना है कि गूगल की असली ताकत है। साफ-सुथरा इंटरफेस, सटीक और तेज सर्च रिजल्ट्स, और लगातार इनोवेशन। इसी वजह से जहां कई पुराने सर्च इंजन इतिहास बन गए, वहीं गूगल हर दौर में टेक्नोलॉजी का पर्याय बना रहा।

डूडल में झलक रहा है गूगल का सफर

गूगल ने अपने 27वें जन्मदिन पर जो डूडल जारी किया है, उसमें इसके सफर की झलक मिलती है। डूडल न केवल डिजाइन में नया है, बल्कि यह बताता है कि कैसे एक आइडिया ने दुनिया बदल दी।

भविष्य की झलक

गूगल अब सिर्फ इंटरनेट कंपनी नहीं, बल्कि AI की दिशा में दुनिया का नेतृत्व कर रहा है। Gemini, Google DeepMind और Bard जैसे प्रोजेक्ट्स इसके तकनीकी वर्चस्व को और आगे ले जा रहे हैं। आज जब गूगल 27 साल का हुआ है, तो ये कहना गलत नहीं होगा कि यह केवल एक कंपनी नहीं, बल्कि डिजिटल युग की सबसे बड़ी क्रांति है।

Advertisementspot_img

Also Read:

200MP कैमरे वाला Samsung Galaxy S25 Ultra हुआ सस्ता, Flipkart पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट, जानिए कितनी होगी बचत?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। Samsung Galaxy S25 Ultra इस...
spot_img

Latest Stories

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...

चेहरे पर पड़े चेचक के दाग से हैं परेशान, अब घर पर ही कर सकेंगी इसका इलाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...

Astro Today 5 April 2026: मकर राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे...

Astro Today 5 April 2026: सिंह राशि -आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵