back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

5 सरकारी स्कीम्स जो जीवन आसान बना रही हैं, राशन से पेंशन तक सब कुछ मिलेगा! ऐसे करे अप्‍लाई

केंद्र सरकार की NSAP योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे (BPL) रहने वाले लोगों को पाँच प्रमुख सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ मिलता है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क। गरीबी रेखा (BPL) के अंतर्गत आने वाले परिवारों के लिए सरकार की पांच प्रमुख पेंशन योजनाएं चल रही हैं। इन योजनाओं के तहत बुजुर्गों, विधवाओं, विकलांग व्यक्तियों और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को हर महीने वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है, जिससे उनकी जीवन गुणवत्ता में सुधार हो सके।

ये सभी पेंशन योजनाएं राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) के तहत आती हैं, जिसे ग्रामीण विकास मंत्रालय संचालित करता है। लाभार्थी इन योजनाओं का फायदा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से उठा सकते हैं। आइए सरल भाषा में जानते हैं, कौन-कौन सी योजनाएं हैं और आवेदन कैसे किया जा सकता है।

क्या है National Social Assistance Programme (NSAP)?

राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम केंद्र सरकार द्वारा पूरी तरह वित्त पोषित योजना है। इसका उद्देश्य गरीबी रेखा (BPL) से नीचे रहने वाले लोगों को सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक सहायता प्रदान करना है, ताकि उनकी जीवनशैली बेहतर हो और वे आर्थिक रूप से सक्षम बन सकें।

SAP योजना शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में लागू है। इसके तहत 5 प्रमुख पेंशन योजनाएं संचालित की जाती हैं:

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना (IGNOAPS)

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना (IGNWPS)

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विकलांग पेंशन योजना (IGNDPS)

राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना (NFBS)

अन्नपूर्णा योजना (Annapurna Scheme)

1. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना (IGNOAPS)

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना (IGNOAPS) के तहत 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को पेंशन दी जाती है। 60–79 वर्ष के बुजुर्गों को 200 रुपये प्रति माह, जबकि 80 वर्ष और उससे अधिक उम्र वालों को 500 रुपये प्रति माह केंद्र सरकार की ओर से मिलते हैं। राज्य सरकार अपनी तरफ से अतिरिक्त राशि जोड़ सकती है। आवेदक BPL परिवार से होना चाहिए।

2. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना (IGNWPS)

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना (IGNWPS) 40–79 वर्ष की आयु की विधवा महिलाओं के लिए है, जो BPL परिवार से आती हैं। 40–79 वर्ष की विधवाओं को 300 रुपये प्रति माह, जबकि 80 वर्ष और उससे ऊपर की विधवाओं को 500 रुपये प्रति माह पेंशन मिलती है। आवेदक महिला विधवा और परिवार BPL होना चाहिए।

3. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विकलांग पेंशन योजना (IGNDPS)

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विकलांग पेंशन योजना (IGNDPS) 18–79 वर्ष आयु के गंभीर या बहुविकलांग व्यक्तियों के लिए है। योग्य विकलांग व्यक्ति को 300 रुपये प्रति माह, जबकि 80 वर्ष से अधिक आयु वालों को 500 रुपये प्रति माह पेंशन दी जाती है। इसके लिए विकलांगता प्रमाणपत्र और BPL परिवार होना आवश्यक है

4. राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना (NFBS)

राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना (NFBS) उन परिवारों के लिए है, जिनका मुख्य कमाने वाला सदस्य 18–59 वर्ष की आयु में निधन हो जाता है। ऐसे परिवारों को एकमुश्त 20,000 रुपये आर्थिक सहायता दी जाती है। इसके लिए मृतक व्यक्ति परिवार का मुख्य कमाने वाला होना चाहिए और परिवार BPL श्रेणी में शामिल होना चाहिए।

5. अन्नपूर्णा योजना (Annapurna Scheme)

अन्नपूर्णा योजना (Annapurna Scheme) उन वरिष्ठ नागरिकों के लिए है जो IGNOAPS के पात्र होने के बावजूद पेंशन नहीं ले पा रहे हैं। इस योजना के तहत सरकार हर महीने 10 किलो मुफ्त अनाज प्रदान करती है। इसके लिए आवेदक की उम्र 65 वर्ष या अधिक और परिवार BPL श्रेणी में होना जरूरी है।

NSAP योजनाओं की खास बातें

NSAP योजनाओं के तहत पात्र लाभार्थियों की पहचान ग्राम पंचायत और नगर पालिका स्तर पर की जाती है। लगभग 94% लाभार्थियों को DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से बैंक या डाक खाते में पेंशन भेजी जाती है। कुछ मामलों में, यदि व्यक्ति बैंक नहीं जा सकता, तो कैश डिलीवरी उनके घर तक की जाती है। प्रत्येक राज्य में एक Nodal Secretary इन योजनाओं की निगरानी करता है, और हर तिमाही रिपोर्ट देना अनिवार्य है, वरना अगली किस्त की केंद्रीय सहायता रोक दी जाती है।

कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?

सरकार ने NSAP योजनाओं को UMANG App और वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया है, जिससे आप घर बैठे आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें:

  • UMANG App डाउनलोड करें या वेबसाइट पर जाएं।
  • मोबाइल नंबर से लॉगिन करें या नया अकाउंट बनाएं।
  • सर्च बार में “NSAP” टाइप करें।
  • “Apply Online” पर क्लिक करें।
  • अपनी जानकारी भरें, बैंक डिटेल डालें, फोटो अपलोड करें और “Submit” पर क्लिक करें।

इस प्रक्रिया से आप आसानी से आवेदन कर सकते हैं।

ऑफलाइन आवेदन करने के लिए, आप अपने नजदीकी ग्राम पंचायत कार्यालय, नगर पालिका, या ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिस (BDO) में जाकर फॉर्म भर सकते हैं। वहाँ पर आपको आवेदन फॉर्म मिलेगा, जिसे सही जानकारी के साथ भरकर संबंधित अधिकारी को जमा करना होगा। फिर, आपका आवेदन प्रोसेस किया जाएगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

हुनर को मिलेंगे पंख: पीएम विश्वकर्मा योजना से कारीगरों को लोन और प्रशिक्षण का सहारा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को आर्थिक मजबूती देने के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की शुरुआत की...
spot_img

Latest Stories

छोटे मामलों में अब नहीं होगी जेल नहीं: जानिए क्या है जन विश्वास बिल… जो लोकसभा में हुआ पेश

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश की कानूनी व्यवस्था को आसान...

Kharagpur Seat पर कांग्रेस के किले में सेंध लगाना चाहेंगी TMC और BJP, जानिए किसके पक्ष में रहे हैं चुनावी नतीजे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले...

सोशल मीडिया पर छाया Kiara Advani का ग्लैमरस लुक, बॉडीकॉन ड्रेस में किया कातिलाना पोज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara...

Nepal PM: बालेन शाह के हाथ आई नेपाल की कमान, प्रधानमंत्री पद की शपथ ली

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। नेपाल में राजनीतिक परिवर्तन का नया...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵