back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

डिलीवरी कारोबार बढ़ाने के साथ ही 20 नए आउटलेट खोलेगा बारबेक्यू नेशन

चेन्नई, 3 जून (आईएएनएस)। रेस्टोरेंट श्रृंखला बारबेक्यू नेशन की मूल कंपनी बारबेक्यू-नेशन हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड की योजना इस वित्तवर्ष में 20 और आउटलेट खोलने की है। सूचीबद्ध 553 करोड़ रुपये के राजस्व वाली कंपनी के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। वित्तवर्ष 2021 की अंतिम तिमाही के दौरान, कंपनी ने डिलीवरी चैनलों से लगभग 28 करोड़ रुपये कमाए और पूरे वर्ष के लिए यह कमाई 77 करोड़ रुपये दर्ज की गई। कंपनी के प्रबंध निदेशक कयूम धनानी ने विश्लेषकों को बताया, डिलीवरी चैनल और मजबूत बैलेंस शीट को बढ़ाने में हमारा रणनीतिक ध्यान हमें महामारी की दूसरी लहर से उत्पन्न अल्पकालिक चुनौतियों से उबरने में मदद करेगा। बारबेक्यू-नेशन कुछ विस्तार रसोई (एक्सटेंशन किचन) के साथ डिलीवरी व्यवसाय पर भी ध्यान केंद्रित करने की संभावनाओं को देख रहा है। धनानी के मुताबिक, कंपनी की इस वित्तवर्ष के दौरान 20 नए रेस्तरां खोलने की योजना है, जिनमें से 50-60 प्रतिशत मेट्रो बाजारों में और शेष टियर 1 और टियर 2 बाजारों में होंगे। पिछले वित्तवर्ष के अंत में कंपनी के 164 आउटलेट (147 बारबेक्यू नेशन, 11 इतालवी रेस्तरां और 6 बार्बेक्यू नेशन विदेशों में) थे। डिलीवरी चैनल व्यवसाय के बारे में बात करते हुए, सीईओ राहुल अग्रवाल ने कहा कि यह पिछले वर्ष की अंतिम तिमाही के दौरान लगभग छह गुना बढ़ा है और पिछले साल डाइन-इन व्यवसाय में सुधार के बाद भी यह बढ़ता रहा। अग्रवाल ने कहा कि कंपनी चालू वित्तवर्ष में डिलीवरी कारोबार को दो गुना बढ़ाएगी। –आईएएनएस एकेके/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

Share Market Today: कल भारी गिरावट के बाद आज बाजार में वापसी, हरे निशान पर खुले Sensex और Nifty एनर्जी स्टॉक्स में मजबूती

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गुरुवार की भारी गिरावट के बाद शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार ने राहत की सांस ली। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन...
spot_img

Latest Stories

CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट, इन 4 तरीकों से तुरंत करें चेक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 (CBSE...

Assam Election 2026: घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर करेंगे, असम में गरजे अमित शाह, बोले- पहचान हो चुकी है

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने...

Iran-Israel War: पाकिस्तान में ‘लॉकडाउन जैसे हालात’, रात 8 बजे बंद होंगे बाजार-मॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान युद्ध (Iran-Israel War) के असर...

UP Board Result 2026: कॉपी जांच में देरी से लटका रिजल्ट, जानें कब आएंगे नतीजे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं (UP...

Jamuria Seat पर त्रिकोणीय मुकाबला, जानें किसके पक्ष में है सियासी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की Jamuria Seat विधानसभा...

Virat Kohli और Anushka Sharma ने किया Dhurandhar 2 का शानदार रिव्यू, शेयर किया पोस्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आदित्य धर (Aditya Dhar) के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵