back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पत्नी को न भेजने पर दामाद ने सास-ससुर को जिन्दा जलाया, आरोपित गिरफ्तार

जयनगर (दक्षिण 24 परगना), 18 अप्रैल (हि.स.)। पत्नी को ससुराल न भेजने पर नाराज दामाद ने घर में सो रहे सास और ससुर को आग लगाकर जिन्दा जला दिया। घटना दक्षिण 24 परगना के जयनगर में ढोसा ग्राम पंचायत के मानिकनगर इलाके की है। पुलिस ने आराेपित दामाद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार मानिकनगर निवासी कृष्णा की शादी नौ साल पहले श्रीकृष्णनगर के रहने वाले रामकृष्ण माली से हुई थी। दंपति की एक आठ साल की बेटी है। आरोप है कि शादी के बाद से ही कृष्णा को उसके पति और ससुर प्रताड़ित किया करते थे। जिसके बाद कृष्णा ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ प्रताड़ित करने की शिकायत दर्ज कराई। बाद में वह अपनी बेटी के साथ मानिकनगर में अपने पिता के घर चली गयी। उसके बाद पति ने कई बार समझाबुझा कर पत्नी को अपने साथ घर वापस ले गया। लेकिन आरोप है कि यातना फिर से शुरू हो गयी। जिसके बाद कृष्णा फिर से अपने पिता के घर चली आई। जिसके बाद पति ने फिर से कृष्णा के माता-पिता से पत्नी को भेजने की गुहार लगाई लेकिन सास काजल सरदार(55) और ससुर सुबल सरदार (62) ने कृष्णा को भेजने के लिए तैयार नहीं हुए। आरोप है कि गुस्से में दामाद रामकृष्ण ने शनिवार रात करीब एक बजे सो रहे सास ससुर के घर पर मिट्टी का तेल डाला और आग लगा दी और वहां से भाग गया। उनकी चीख पुकार सुनकर परिवार के अन्य लोग दौड़कर आए और आग पर काबू पाया। गंभीर हालत में सुबाल और काजल को बरुईपुर अस्पताल ले जाया गया, वहां हालात बिगड़ने पर दोनों को कलकत्ता स्थांतरित कर दिया गया। सुबल को गंभीर हालत में चित्तरंजन अस्पताल में भर्ती कराया गया, उनकी पत्नी काजल को नीलरतन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार सुबह दोनों की मौत हो गई। मृतक के पुत्र ध्रुबचंद सरदार ने जयनगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोप के आधार पर दामाद रामकृष्ण माली को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपित दामाद ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। हिन्दुस्थान समाचार/सुगंधी

Advertisementspot_img

Also Read:

एक्‍टर कमाल आर खान गिरफ्तार, लोकखंडवाला सोसाइटी फायरिंग मामले में हुई कार्रवाई

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मुंबई पुलिस ने शनिवार को अभिनेता कमाल आर खान (KRK) को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी अंधेरी वेस्ट स्थित...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: आज गुरुवार के दिन करें ये उपाय, किस्मत का खुल जाएगा बंद ताला

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज गुरुवार का दिन बहुत...