back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोरोना संक्रमण: डिब्रूगढ़ विवि की स्नातकोत्तर परीक्षा स्थगित

डिब्रूगढ़ (असम), 18 अप्रैल (हि.स.)। दूसरे राज्यों की तरह असम में भी कोरोना महामारी का संक्रमण तेजी से फैलने लगा है। संक्रमण के फैलाव को देखते हुए सरकार ने जिला प्रशासन को नए दिशा-निर्देश जारी करने का प्राधिकार दिया है। इसको देखते हुए ऊपरी असम के उच्च शिक्षण संस्थान डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय में आगामी स्नातकोत्तर परीक्षा कार्यक्रम को स्थगित करने की घोषणा की गयी है। डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ ए बरूवा ने बताया है कि विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर स्तर के सभी सेमेस्टरों की 19 व 20 अप्रैल को आयोजित परीक्षाओं को कोरोना संक्रमण को देखते हुए उच्च शिक्षण संस्थान के प्रभारी परीक्षा नियंत्रक ने स्थगित कर दिया है। डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय के अंतर्गत सभी विभागों, अध्ययन केंद्रों और संबद्ध कॉलेजों, संस्थानों की स्नातकोत्तर स्तर की परीक्षा स्थगित कर दी गई है। स्थगित परीक्षाओं की नई तिथियां बाद में जारी की दाएगी। परीक्षा नियंत्रक द्वारा जारी नोटिस में इस बात का जिक्र किया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद

Advertisementspot_img

Also Read:

Covid New Variant: सावधान! फिर पैर पसार रहा है कोरोना, नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दुनिया में एक बार फिर कोविड का नया वेरिएंट (Covid New Variant) BA.3.2, जिसे “Cicada” कहा जा रहा है, चर्चा में...
spot_img

Latest Stories

फिल्म Ramayana के टीजर में Ranbir Kapoor का लुक छाया, सेलेब्स ने किया रिएक्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 2026 की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म 'रामायण'...

Samsung Vs Apple: गैजेट की दुनिया में Apple से आगे निकली Samsung, इन प्रोडक्ट्स में अब भी Apple पीछे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। टेक इंडस्ट्री में Samsung और Apple...

IPL 2026 Points Table: पहली जीत के बाद SRH ने लगाई छलांग, KKR नीचे खिसकी; जानिए अंक तालिका में कौन कहां?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के...

बालों को नेचुरली काला करने के लिए ये रहे आसान नुस्खे, एक बार जरूर करें ट्राई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में बालों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵