back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Buldhana Bus Accident: महाराष्ट्र में हुआ दर्दनाक बस हादसा, आग लगने से 26 लोगों की जिंदा जल कर हुई मौत

Buldhana Bus Accident: महाराष्ट्र के बुलढाना जिले सिंदखेड़ राजा शहर के पास बस हादसे में 26 यात्रियों की दर्दनाक मौत।ड्राइवर का कहना है कि बस का टायर फट गया था, जिससे वह पलट गई।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क।  महाराष्ट्र के बुलढाना जिले सिंदखेड़ राजा शहर के पास शनिवार रात भीषण हादसा हो गया। यहां बुलढाणा जिले सिंदखेड़ राजा शहर के पास नागपुर से पुणे जा रही एक बस हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में 26 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई। जिनमें 3 मासूम बच्चे भी शामिल थे। बुलढाणा पुलिस के डिप्टी एसपी बाबूराव महामुनि के अनुसार, बस में 33 लोग सवार थे। जिनमें से 26 लोगों की जलकर मौत हो गई। वहीं, अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मौके पर पहुचें आला अधिकारी

इस हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक सहित कई आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और जायजा लिया। इस घटना में बस का ड्राइवर बच गया। उसने बताया कि टायर फटने के बाद बस अनियंत्रित हो गई थी, जिसके बाद बस पलट गई और उसमें आग लग गई। घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि समृद्धि एक्सप्रेस वे पर जा रही बस का टायर फट गया था, जिसके बाद वह खंभे और डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद बस पलटी तो उसमें आग लग गई।

बस ड्राइवर ने कहा फट गया था टायर

इस हादसे में 26 लोगों की जलकर मौत हो गई है, तो वहीं 7 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। फिलहाल हादसे की सही वजहों का पता अभी नहीं चल पाया है। घायलों को बुलढाणा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस का ड्राइवर भी इस हदसे में बच गया और उसने कहा कि टायर फटने के बाद बस पलट गई, जिससे बस में आग लग गई।

मुख्यमंत्री ने दिये जांच के आदेश

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुलढाणा बस हादसे के लिए जांच के आदेश दें दिये है। सीएम एकनाथ शिंदे उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ घटना स्थल का दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा हादसे में घायल लोगों को तत्काल सहायता पहुंचाई जाएं एवं सभी घायलों का इलाज सरकारी पैसे से कराया जाएं।

मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की सहयता

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुलढाणा बस हादसे में मृतकों एवं उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष से 5-5 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के बुलढाना में हुई बस दुर्घटना दुख प्रकट करते हुए कहा, महाराष्ट्र के बुलढाणा में हुई बस दुर्घटना से बहुत दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उन लोगों के परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपनी जान गंवाई। घायल शीघ्र स्वस्थ हों। स्थानीय प्रशासन प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है। बस दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 2 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए प्रधान मंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से दिए जाएंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने व्यक्त की संवेदना

महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में हुआ सड़क हादसा हृदयविदारक है। दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं इस भीषण हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।

Advertisementspot_img

Also Read:

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित महिला सम्मेलन में अपने जीवन के पिछले कुछ वर्षों के मुश्किल दौर के बारे में...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...