back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उज्जैन: वायरल फीवर का कहर, बीमार बच्चों से भरे अस्पताल

शहर में वायरल फीवर का कहर जारी है। मौसम में रोजाना होने वाले बदलाव, सुबह और रात्रि में ठण्ड तथा दोपहर में तेज गर्मी के चलते बच्चे सबसे अधिक वायरल फीवर के शिकार हो रहे हैं।

उज्जैन, एजेंसी। शहर में वायरल फीवर का कहर जारी है। मौसम में रोजाना होने वाले बदलाव, सुबह और रात्रि में ठण्ड तथा दोपहर में तेज गर्मी के चलते बच्चे सबसे अधिक वायरल फीवर के शिकार हो रहे हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि शहर में स्थित प्रायवेट अस्पताल तो इस समय फुल है ही, सरकारी अस्पताल में भी बीमार बच्चों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। हालात यह है कि बच्चों के सरकारी अस्पताल चरक में एनआईसीयू फुल चल रही है वहीं दो वार्ड भी फुल हो गए हैं। बीमारों की संख्या बढ़ने के चलते सिविल सर्जन डॉ.पी.एन.वर्मा ने सोमवार दोपहर तीसरा वार्ड भी भर्ती के लिए शुरू करवाया। डॉ.वर्मा ने बताया कि अब तीन वार्डो में 80 से अधिक बच्चे भर्ती हैं, जोकि वायरल फीवर से पीड़ित हैं। इसी प्रकार एनआईसीयू में एक दर्जन बच्चे उपचाररत हैं।

बुखार पर रखें नियंत्रण: डॉ राठौर

शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ.रवि राठौर के अनुसार इस समय वायरल फीवर जोरों पर है। बच्चे बड़ी संख्या में इसके शिकार हो रहे हैं। बुखार तेजी से बढ़ता है,जिस पर नियंत्रण आवश्यक है। चिकित्सक द्वारा लिखी दवाई के अलावा बच्चों के खासकर सिर पर पानी की गिली पट्टियां रखकर बुुखार नियंत्रित करें। चिकित्सक की सलाह पर ही बच्चों को उपचार दें। इस बुखार से बच्चों को हाथ पैर में दर्द की भी शिकायत है।

Advertisementspot_img

Also Read:

बदलते मौसम में जरूर खाएं ये सब्जियां, इम्यूनिटी को मिलेगी मजबूती

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। इस समय मौसम काफी बदल रहा है कभी धूप कभी बरसात और कभी ठंड का एहसास हो रहा है। इस...
spot_img

Latest Stories

IPL Orange Cap: इन 3 दिग्गज बल्लेबाजों का रहा दबदबा, जानिए किसने कितनी बार जीता खिताब

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL Orange Cap उस बल्लेबाज को...

Harish Rana Death: पंचतत्व में विलीन हुए इच्छामृत्यु पाने वाले हरीश राणा, 13 साल कोमा में रहने के बाद हुआ था निधन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय इतिहास में पहली बार इच्छामृत्यु...

Ranveer Singh की Dhurandhar 2 की आंधी का जलवा बरकरार, छठवें दिन भी किया बढ़िया कलेक्शन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह Ranveer Singh की...

Stock Market Today: शेयर बाजार में आज जबरदस्त रिकवरी, Sensex 873 अंक उछला; Nifty 23,200 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार,...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵