back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नाबालिग भाई और पिता को मौत के घाट उतार फरार हुई 15 वर्षीय लड़की, CCTV फुटेज में एक युवक संग दिखी

Crime News: मध्य प्रदेश से बहुत ही दर्दनाक खबर सामने आ रही है। यह खबर न केवल दर्दनाक है, बल्कि काफी हैरान करने वाली भी है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश से बहुत ही दर्दनाक खबर सामने आ रही है। यह खबर न केवल दर्दनाक है, बल्कि काफी हैरान करने वाली भी है। दरअसल यह खबर मध्य प्रदेश के जबलपुर की हैं, जहां पर एक 15 वर्षीय लड़की पर अपने 52 वर्षीय पिता और 8 वर्षीय भाई की हत्या का आरोप है। पुलिस को संदेह है कि यह घिनौना कार्य इसी लड़की ने किया है, जो कि नाबालिग है। जानकारी के अनुसार इस डबल मर्डर को अंजाम देने के बाद शुक्रवार सुबह आरोपी 15 वर्षीय लड़की ने अपने पिता के मोबाइल से अपने चचेरे भाई के मोबाइल में एक वॉयस मैसेज भेजा था। जिससे उसके चचेरे भाई को लगा की लड़की कहीं लापता हो गई है।

जब पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी तो उन्हें वहां दो लाशे मिली

मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार लड़की के चचेरे भाई के परिवार ने पुलिस को सूचित किया और जिसके बाद पुलिस की एक टीम 15 वर्षीय लड़की के घर भेजी गयी। जहां घर के बाहर दरवाजे में ताला लगा हुआ था। जब पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी तो उन्हें वहां दो लाशे मिली। जिसमे 15 वर्षीय लड़की के पिता की लाश फर्श पर पड़ी हुई थी। वहीं लड़की के 8 साल के भाई का शव पुलिस को फ्रिज में रखा हुआ मिला था।

जानकारी के अनुसार 15 वर्षीय लड़की का इस युवक से प्रेम प्रसंग था

जानकारी के अनुसार पुलिस को 15 वर्षीय लड़की पर शक है कि वह एक 19 साल के युवक के साथ भाग गयी होगी। यह युवक और कोई नहीं बल्कि वही है जिस पर आरोपी 15 वर्षीय लड़की ने पिछले साल पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने 19 वर्षीय युवक को पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद उसे जेल हो गई थी। बाद में यह युवक जमानत पर रिहा हो गया था। जानकारी के अनुसार 15 वर्षीय लड़की का इस युवक से प्रेम प्रसंग था।

जबलपुर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और आरोपियों की कॉल डिटेल्स के अनुसार वो स्कूटी भी बरामद कर ली है, जिसे आरोपियों ने भागने के लिए प्रयोग किया था। पुलिस का कहना है कि उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा। उन्हें आखिरी समय मदन महल रेलवे स्टेशन पर देखा गया था, जहां से उन्होंने ऑटोरिक्शा लेने और बस स्टैंड की ओर जाने से पहले अपनी स्कूटी छोड़ दी थी। जिसके बाद दोनों आरोपी जबलपुर से भागने के लिए बस में चढ़ गए थे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

झांसी में तेज रफ्तार थार का कहर, बाइक सवार दो भाइयों को 500 मीटर तक घसीटा, मौके पर ही दोनों भाइयों की मौत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। झांसी में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार थार कार ने बाइक सवार दो चचेरे...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...