Lok Sabha Election 2024: EC ने मध्य प्रदेश में 4 चरणों पर लोकसभा चुनाव का किया ऐलान; यहां देखें पूरा शेड्यूल

Madhya Pradesh News: भारतीय चुनाव आयोग ने आज आगामी लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। मध्य प्रदेश में 4 चरणों में चुनाव होगा।
Lok Sabha Election
Lok Sabha Election Raftaar.in

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नई दिल्ली में हुए प्रैस कॉन्फ्रैंस में चुनाव आयोग ने आज लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। देश में 7 चरणों में मतदान होंगे। वहीं मध्य प्रदेश में 4 चरणों में मतदान होगा। मध्य प्रदेश में लोकसभा की 29 सीटों पर चुनाव होगा। इसी के साथ देश भर में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है।

मध्य प्रदेश में किस दिन होंगे चुनाव?

मध्य प्रदेश में 4 चरणों में मतदान होंगे। जिनमें से 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई और 13 मई को प्रदेश में चुनाव होंगे।

  • पहले चरण में 6 सीटों पर मतदान

  • दूसरे चरण में 7 सीटों पर मतदान

  • तीसरे चरण में 8 सीटों पर मतदान

  • चौथे चरण में 8 सीटों पर मतदान

इतने मतदाता करेंगे अपने मतों का उपयोग

लोकसभा चुनाव में देशभर में कुल इस साल देश में 97 करोड़ वोटरों की संख्या है। इस बार 1.82 करोड़ नए वोट देंगे। इस लिस्ट में 47.1 करोड़ महिलाएं और 49.7 करोड़ पुरुष शामिल हैं। 48 लाख ट्रांसजेंडर भी अपने मतो का प्रयोग करेंगे। युवा पीड़ी की बात करें तो 18-19 साल के 85 लाख नए वोटर वोट देंगे। 18-29 साल के बीच कुल कुल 21.5 करोड़ वोटर की संख्या है। चुनाव आयोग ने बुजुर्गों को बड़ी राहत दी है। 85 साल से ज्यादा उम्र के लोग घर बैठे ही वोट दे सकते हैं। लोकसभा चुनाव में चुनाव आयोग 55 लाख EVM मशीनों का प्रयोग करेगी।

इलेक्शन कमीश्नर ने अपना बयान में क्या कहा?

लोकसभा चुनाव में आज इलेक्शन कमीश्नर राजीव कुमार ने कहा कि "हम निष्पक्ष चुनाव कराएंगे। हमने सभी राज्यों में जाकर समीक्षा की है। हिंसापूर्ण और संवेदनशील जगहों पर नजर रहेगी। इसी के सीथ हिस्ट्रीशीटरों पर भी सख्त कार्यवाई होगी। एयरपोर्ट और देश की सभी सीमाओं पर कड़ी नजर रहेगी। चुनाव आयोग ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर फेक न्यूज से बचें। अगर इस तरह की घटना सामने आती है तो इसपर कड़ी कार्यवाई होगी।"

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in