back to top
20.2 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

MP Election: मप्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की पांचवी सूची जारी, 92 उम्मीदवारों के नाम शामिल

MP Election 2023: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पांचवी सूची जारी कर दी है। इस सुची में 12 महिलाओं के साथ 92 उम्मीदवारों के नाम शामिल है।

नई दिल्ली, (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पांचवी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 92 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। भाजपा द्वारा जारी इस सुची में 12 महिलाओं के साथ 92 उम्मीदवारों के नाम शामिल है।

इस सूची में 12 महिलाओं के साथ 92 उम्मीदवारों के नाम

शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह की ओर से जारी इस सूची में 12 महिलाएं हैं। इनमें ग्वालियर पूर्व से माया सिंह, हट्टा से उमा खटीक, रैगाव से प्रतिमा बागरी, चित्रांगी से राधा सिंह, मंडला संपतिया उईके, बालाघाट से मौसम बिसेन, खंडवा से कंचन मुकेश तन्वे, पंधाना से छाया मोरे, नेपानगर से मंजू राजेन्द्र दादू, बुरहानपुर से अर्चना चिटनिस, धार से नीना विक्रम वर्मा, अंबेडकर नगर -महू से उषा ठाकुर हैं।

भाजपा इससे पहले चार सूची जारी कर चुकी है

उल्लेखनीय है कि भाजपा इससे पहले चार सूची जारी कर चुकी है, जिसमें 136 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है। इस तरह अब तक 228 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा हो चुकी है। सिर्फ दो उम्मीदवार के नामों की घोषणा होना बाकी है। मध्य प्रदेश विधानसभा की 230 सीटों के लिए 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे, जबकि वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Election 2026: Jalpaiguri Seat पर कड़ा मुकाबला, जानें जातीय समीकरण और किसका दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी माहौल गर्म है और Jalpaiguri Seat भी चर्चाओं में बनी हुई है। यह...
spot_img

Latest Stories

कब मनाई जाएगी Mohini Ekadashi? जानें सही डेट और पूजा विधि

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि...

पिएं ये खास जूस, बाल बने रहेंगे काले और घने

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर इस समय आप अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵