MP Elections 2023: BJP उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी, CM शिवराज सिंह को बुधनी तो नरोत्तम को दतिया से मिला टिकट

MP Elections 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए BJP की चौथी सूची में 57 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। राष्ट्रीय महासचिव द्वारा जारी सूची में CM शिवराज सिंह चौहान का नाम भी शामिल है।
Madhya Pradesh
Madhya PradeshSocial Media

भोपाल, हि.स.। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की चौथी सूची में 57 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने सोमवार को यह सूची जारी की, जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का नाम भी शामिल है। उन्हें बुधनी विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। भाजपा की इस चौथी सूची में अधिकांश मौजूदा विधायकों के नाम हैं।

जारी की गई सूची

जारी सूची के अनुसार भिंड जिले के अटेर से डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया, ग्वालियर ग्रामीण से भारत सिंह कुशवाह, ग्वालियर से प्रद्युम्न सिंह तोमर, दतिया से डॉ. नरोत्तम मिश्रा, सागर जिले की खुरई विधानसभा से भूपेन्द्र सिंह, सुरखी से गोविन्द सिंह राजपूत, रेहली से गोपाल भार्गव, नरयावली से इंजीनियर प्रदीप लारिया, सागर से शैलेन्द्र जैन, छतरपुर जिले के खरगापुर से राहुल सिंह लोधी, बड़ा मलहरा से कुंवर प्रद्युम्न सिंह लोधी को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है।

किसको मिला टिकट?

इसी प्रकार पन्ना से बृजेन्द्र प्रताप सिंह, रामपुर-बघेलान से विक्रम सिंह, सिरमौर से दिव्यराज सिंह, मऊगंज से प्रदीप पटेल, देवतालाब से गिरीश गौतम, रीवा से राजेन्द्र शुक्ल, सीधी जिले के चुरहट से शरदेन्दु तिवारी, शहडोल जिले के जयसिंहनगर से मनीषा सिंह, जैतपुर से जयसिंह मरावी, अनूपपुर से बिसाहूलाल सिंह, उमरिया जिले के मानपुर से मीना सिंह मांडवे, कटनी जिले के विजय राघवगढ़ से संजय सत्येन्द्र पाठक, मुड़वारा से संदीप श्रीप्रसाद जायसवाल, जबलपुर जिले के पाटन से अजय विश्नोई, जबलपुर छावनी से अशोक रोहाणी और पनागर से सुशील कुमार तिवारी को टिकट दिया गया है।

बुधनी विधानसभा से शिवराज सिंह चौहान को मिला टिकट

परसवाड़ा से रामकिशोर कांवरे, सिवनी से दिनेश मुनमुन राय, आमला से डॉ. योगेश पंडाग्रे, हरदा से कमल पटेल, सोहागपुर से विजयपाल सिंह, रायसेन जिले की सांची विधानसभा से डॉ. प्रभुराम चौधरी, सिलवानी से रामपाल सिंह और विदिशा जिले के सिरोंज से उमाकांत शर्मा को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

भोपाल जिले की बैरसिया विधानसभा से विष्णु खत्री, नरेला से विश्वास सारंग, गोविन्दपुरा से कृष्णा गौर, हुजूर से रामेश्वर शर्मा, सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा से शिवराज सिंह चौहान, इछावर से करण सिंह वर्मा, सीहोर से सुदेश राय, देवास से गायत्रीराजे पंवार, हाटपिपल्या से मनोज चौधरी, खातेगांव से आशीष गोविन्द शर्मा, हरसूद से कुंवर विजय शाह, बड़वानी से प्रेम सिंह पटेल और बदनावर से राजवर्धन सिंह दत्तीगांव को टिकट दिया गया है।

बाकी शहरों में इस प्रकार दिया टिकट

भाजपा ने इंदौर-2 विधानसभा से रमेश मेंदोला, इंदौर-4 से मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़, सांवेर से तुलसीराम सिलावट, उज्जैन दक्षिण से डा. मोहन यादव, रतलाम शहर से चेतन्य कुमार कश्यप, मंदसौर से यशपाल सिंह सिसोदिया, मल्हारगढ़ से जगदीश देवड़ा, सुवासरा से हरदीप सिंह डंग और जावद से ओमप्रकाश सखलेचा को उम्मीदवार बनाया है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.