back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

PM Modi Sagar Visit: पीएम मोदी आज एमपी को देंगे 4000 करोड़ की सौगत, रखेंगे संत रविदास मंदिर की आधारशिला

PM Narendra Modi News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शनिवार को मध्य प्रदेश के सागर दौरे पर रहेंगे। राज्य को देंगे 4000 करोड़ की सौगत। रखेंगे 100 करोड़ के संत रविदास स्मारक की आधारशिला।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शनिवार को मध्य प्रदेश के सागर दौरे पर आएंगे। पीएम मोदी यहां विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे तथा संत शिरोमणि गुरुदेव रविदास स्मारक स्थल पर भूमि पूजन करेंगे। इसके साथ प्रधानमंत्री मोदी आमसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री दोपहर एक बजे नई दिल्ली से खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचेंगे। आपको बता दें मध्यप्रदेश में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। विधानसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी का सागर दौरा कफी अहम मना जा रहा हैं।

पीएम देंगे 4000 करोड़ की सौगात

प्राप्त जनकारी के अनुसार, पीएम सागर दौरे के दौरान 4000 करोड़ की सौगात देंगे। प्रधानमंत्री 2,475 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किए गए एक रेल मार्ग के दोहरीकरण का लोकार्पण करेंगे। पीएम मोदी 1580 करोड़ रुपये के करीब लागत से बनी सड़क परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। इसके साथ पीएम 100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित होने वाले संत शिरोमणि गुरुदेव रविदास स्मारक का शिलान्यास करेंगे।

पीएमओ ने दि कार्यक्रम की जानकारी

पीएमओ द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री दोपहर के समय सागर जिला पहुंचेंगे, जहां वह संत रविदास स्मारक स्थल पर भूमि पूजन करेंगे। इसके बाद वह धाना में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेंगे, जहां वह संत रविदास स्मारक का शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री दोपहर एक बजे नई दिल्ली से खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचेंगे। पीएम मोदी पिछले 11 महीने में सातवीं बार मध्य प्रदेश के दौरे पर पहुंच रहे हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी ने किया ट्वीट

पीएम मोदी ने अपने इस कार्यक्रम को लेकर 11 अगस्त को ट्वीट किया, उन्होंने कहा- यह हमारा सौभाग्य रहा है कि हमें सौहार्दपूर्ण और समृद्ध समाज की प्रेरणा देने वाले संत रविदास जी की विरासत को संजोने और संवारने का अवसर मिला है। इसी कड़ी में कल दोपहर बाद मध्य प्रदेश की अपनी यात्रा के दौरान सागर और धाना में उनके स्मारक स्थलों के निर्माण से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लूंगा। इसके अलावा राज्य की कई विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास का भी सुअवसर मिलेगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया ट्वीट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सागर प्रवास को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया, उन्होंने लिखा मैंने 8 फरवरी को एक संकल्प लिया था सागर में संत रविदास जी के भव्य, दिव्य और अलौकिक मंदिर निर्माण का। वह संकल्प यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के पावन करकमलों से संपन्न होने जा रहा है। संत रविदास का यह मंदिर सामाजिक समरसता का अद्भुत केंद्र बनकर उभरेगा। मंदिर निर्माण के इस भव्य कार्यक्रम में आप सभी आमंत्रित हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाई जा रही है। पूरे एक महीने तक चले रमजान के...
spot_img

Latest Stories

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵