back to top
26.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बुंदेलखंड की अयोध्या ओरछा में बनेगा भव्य श्री रामराजा लोक, CM ने किया भूमि पूजन; 450 साल बाद बदल रही तस्वीर

MP Orchha News: बुंदेलखंड की अयोध्या और भगवान श्री राजा राम सरकार की नगरी ओरछा में आज (सोमवार) भव्य श्री रामराजा लोक निर्माण की आधारशिला मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रखी।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बुंदेलखंड की अयोध्या और भगवान श्रीराम राजा सरकार की नगरी ओरछा में आज (सोमवार) भव्य श्री रामराजा लोक निर्माण का उत्सव मनाया जा रहा है, क्योंकि निवाड़ी जिले के ओरछा में श्री रामराजा सरकार लोक बनने जा रहा है। जिसका भूमि पूजन आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने कर दिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान श्री रामराजा लोक की आधारशिला रख दी है। 450 साल बाद भगवान श्री रामराजा सरकार ओरछा के मंदिर की तस्वीर बदलने जा रही है।

भूमि पूजन के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने किया ट्वीट

भूमि पूजन के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा, ”बंदउँ नाम राम रघुबर को। राम नाम ही जीवन है, जीवन का सच्चा सुख है। भगवान श्री रामराजा की कृपा से आज ओरछा में ‘श्रीराम राजा लोक’ के शिलान्यास का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मेरा मन आनंद से भरा हुआ है कि 12 एकड़ में श्रीराम राजा लोक बनेगा, जिसमें भव्य प्रवेश द्वार होगा। इस अनुपम लोक में भगवान श्रीराम के बालकाण्ड और उत्तरकाण्ड का भी चित्रण किया जायेगा। प्रभु की कृपा से यह अद्भुत लोक शीघ्र बनकर तैयार होगा।”

मुख्यमंत्री ने किए भगवान श्री रामराजा सरकार के दर्शन

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज ओरछा पहुंच कर भगवान श्री रामराजा सरकार के दर्शन किए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने श्री रामराजा सरकार लोक के लिए भूमि पूजन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने यहां जल जीवन मिशन परियोजना का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार, प्रभारी मंत्री गोपाल भार्गव के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

81.00 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा श्री रामराजा लोक

श्रीवास्तव ने बताया कि श्री रामराजा लोक में प्रवेश द्वार के साथ प्लाजा का विकास, प्रसादालय, कतार परिसर, जानकी मंदिर परिसर का विकास, फूड प्लाजा, आसपास की दुकानों की पुनर्स्थापना एवं जनसमूह प्रबंधन, दुकानों का सौन्दर्यकरण, श्रीराम के बाल स्वरूप एवं राम राजा के दरबार के वर्णन सहित गलियारे एवं प्रागंण का विकास होगा। सुन्दर कमल नयन से प्रेरित कमल स्तम्भ और पुष्पक विमान देखने को मिलेंगे। लोक की वास्तुकला बुंदेलखंड की प्रमाणिकता और अखडंता का उदाहरण होगी। लोक के लिए 81.00 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। अभी श्रीरामराजा मंदिर परिसर लगभग 2.86 एकड़ में है। मंदिर के आसपास लगभग 12 एकड़ क्षेत्र में श्री रामराजा लोक विकसित किया जाएगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

CM मोहन यादव की माफी के बाद भी नहीं थमा सियासी ताप! कैलाश विजयवर्गीय बोले- ‘गलत बात पर गुस्सा लाजिमी’

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र गुरुवार को उस वक्त गरमा गया, जब संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी...
spot_img

Latest Stories

वीरांश नाम का मतलब- Viransh Name Meaning

Meaning of Viransh /वीरांश नाम का मतलब: Part of...

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵