back to top
28.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आध्यात्मिक गुरु रामकृष्ण परमहंस की पुण्यतिथि पर CM चौहान ने कहा- उनके बताए मार्ग पर चलना ही हमारा कर्तव्य

Atal Bihari Vajpayee: आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

भोपाल, हि.स.। देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आज बुधवार को पुण्यतिथि है। इस मौके पर पूरा देश अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धापूर्वक याद कर रहा है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी पूर्व प्रधानमंत्री को पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए हैं।

शिवराज सिंह चौहान ने वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए

मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट कर कहा नए भारत के शिल्पी और सुशासन के प्रणेता श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूँ। अटल जी प्रतिपल भारत की भूमि तथा जनता के हृदय में स्पंदित हैं। उनके व्यक्तित्व की ओजस्विता, साहित्यिक प्रस्फुटन तथा दूरगामी दृष्टि अभूतपूर्व है। वह सदैव हमें जनकल्याण के मार्ग पर निर्बाध रूप से चलने की प्रेरणा देते रहेंगे।

आध्यात्मिक गुरु रामकृष्ण परमहंस को पुण्यतिथि पर किया नमन

मुख्यमंत्री चौहान ने एक अन्य ट्वीट कर आध्यात्मिक गुरु रामकृष्ण परमहंस को पुण्यतिथि पर स्मरण करते हुए नमन किया है। उन्होंने अपने ट्वीट संदेश में कहा भारतीय चेतना के ओजस्वी स्वर, श्रद्धा और भक्ति के पावन प्रतिमान, महान आध्यात्मिक गुरु, स्वामी रामकृष्ण परमहंस जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। सेवा, धर्म और अध्यात्म के माध्यम से मानवता के कल्याण का जो मार्ग आपने दिखाया है, उस पवित्र पथ पर चलते हुए हम सभी अपने मानवीय कर्तव्यों को पूर्ण करेंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

CM मोहन यादव की माफी के बाद भी नहीं थमा सियासी ताप! कैलाश विजयवर्गीय बोले- ‘गलत बात पर गुस्सा लाजिमी’

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र गुरुवार को उस वक्त गरमा गया, जब संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Ashtami पर ऐसे बनाएं काला चना का प्रसाद, जानें सही तरीका, पढ़ें रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵