back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘4-5 साल पुराने वीडियो, हमारे खिलाफ साजिश’; सेक्स स्कैंडल मामले पर रेवन्ना ने तोड़ी चुप्पी

सफाई देते हुए एचडी रेवन्ना ने कहा, 'मैं जानता हूं कि यह किस तरह की साजिश है। मैं उनमें से नहीं हूं जो डर जाऊंगा और यहां से भाग जाऊंगा। उन्होंने तो 4-5 साल पुराने फुटेज जारी किए हैं।'

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कर्नाटक के विधायक और जनता दल (सेक्युलर) नेता एचडी रेवन्ना ने अपने बेटे व सांसद प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े सेक्स स्कैंडल मामले पर बयान दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने इसे साजिश करार दिया और कहा कि वीडियो 4-5 साल पुराने हैं। दरअसल, पिछले सप्ताह प्रज्वल रेवन्ना के कई अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए। इसे लेकर बड़े पैमाने पर विवाद खड़ा हो गया।

क्या लगे हैं आरोप?

रेवन्ना के घर पर काम करने वाली घरेलू सहायिका ने एफआईआर दर्ज कराई है। उसने एचडी रेवन्ना और उनके बेटे प्रज्वल पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। जिसके बाद आईपीसी की धारा 354(A), 354(D), 506 और 509 के तहत केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता होलेनरासीपुर की रहने वाली है। उसका पति एचडी रेवन्ना की मिल्क डेयरी में मजदूरी करता है। दावा है कि पीड़िता एचडी रेवन्ना की पत्नी भवानी की रिश्तेदार है।

क्या बताया शिकायत में

अपनी शिकायत में उसने बताया है कि 2019 में रेवन्ना के बेटे सूरज रेवन्ना की शादी के दौरान काम करने के लिए उसे बुलाया गया था। उसका आरोप है कि रेवन्ना उसे कमरे में बुलाते रहते थे। वहां छह और महिला कर्मचारी होती थीं। प्रज्वल रेवन्ना के घर आने पर सभी महिलाएं डर जाती थीं। घर में काम करने वाले पुरुष कर्मचारियों ने सावधान रहने को कहा था। उसने आरोप लगाया है कि जब रेवन्ना की पत्नी नहीं होती थी, तब वो स्टोर रूम में बुलाते थे और फल देने के बहाने इधर-उधर छूते थे। वो यौन शोषण करते थे। महिला ने दावा किया है कि प्रज्वल उनकी बेटी को वीडियो कॉल करता था और उससे फ्लर्ट करने की कोशिश करता था। पीड़िता का कहना है कि हाल ही में प्रज्वल रेवन्ना के कथित यौन शोषण वाले वीडियो वायरल हुए हैं, जिसे देखर वो डर गई थी. पति भी शक करने लगा था और डर था कि अगर हमारा वीडियो भी बाहर आ गया तो क्या करेंगे।

पेनड्राइव में अश्लील वीडियोज की भरमार!

इस बीच बीजेपी नेता देवराजे गौड़ा की एक चिट्ठी भी सामने आई है, जो उन्होंने पिछली साल दिसंबर में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र को लिखी थी। आठ दिसंबर 2023 को लिखी इस चिट्ठी में देवराजे गौड़ा ने दावा किया था कि उनके पास एक पेनड्राइव है, जिसमें महिलाओं के यौन शोषण के करीब तीन हजार वीडियो हैं।

क्या बोले मामले पर एचडी रेवन्ना

रविवार को प्रज्वल और उसके पिता के खिलाफ यौन उत्पीड़न करने का मामला दर्ज हुआ। इस केस पर सफाई देते हुए एचडी रेवन्ना ने कहा, ‘मैं जानता हूं कि यह किस तरह की साजिश रची गई है। मैं उनमें से नहीं हूं जो डर जाऊंगा और यहां से भाग जाऊंगा। उन्होंने 4-5 साल पुराने फुटेज जारी किए हैं।’

SIT के गठन के बाद भागे विदेश

वायरल वीडियो के कारण बड़े पैमाने पर हंगामा होने के बाद कर्नाटक सरकार ने जांच के लिए SIT के गठन का ऐलान किया। इसे लेकर एफआईआर भी दर्ज की गई। इसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल रवन्ना देश छोड़कर फ्रैंकफर्ट चले गए। हालांकि, एचडी रेवन्ना का कहना है कि प्रज्वल वैसे भी विदेश जाने वाला था। उसे तो यह पता ही नहीं था कि उसके खिलाफ FIR दर्ज होने वाली है। प्रज्वल के खिलाफ पार्टी की कार्रवाई से जुड़े सवाल पर भी एचडी रेवन्ना ने जवाब दिया। उन्होंने कहा, ‘उन्हें पार्टी से निकालना है या नहीं, यह आलाकमान पर छोड़ दिया गया है।’

रेवन्ना को जेडीएस से बाहर निकालने की तैयारी?

एचडी रेवन्ना ने यह बात ऐसे समय कही, जब जेडीएस हसन सांसद को पार्टी से निष्कासित करने की तैयारी में है। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि यह फैसला एचडी देवेगौड़ा लेने वाले हैं। वहीं, रेवन्ना ने आगे कहा कि कार्रवाई कानून के मुताबिक की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को जांच करने दीजिए। हमें किसी तरह का डर नहीं है। रेवन्ना ने कहा, ‘कांग्रेस के तहत पिछले 40 वर्षों में हमने कई जांचों का सामना किया है… चाहे वह सीआईडी हो या एसआईटी।’

प्रियंका गांधी वाद्रा ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

दूसरी ओर, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने इस मामले को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने सोमवार को सवाल किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस पर चुप क्यों हैं? उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, ‘जिस नेता के कंधे पर हाथ रखकर प्रधानमंत्री फोटो खिंचवाते हैं, जिस नेता का चुनाव प्रचार करने 10 दिन पहले प्रधानमंत्री स्वयं जाते हैं, मंच पर उसकी प्रशंसा करते हैं। आज कर्नाटक का वह नेता देश से फरार है। उसके जघन्य अपराधों के बारे में सुनकर ही दिल दहल जाता है। सैकड़ों महिलाओं का जीवन जिसने तहस-नहस कर डाला। मोदी जी, क्या अब भी आप चुप रहेंगे?’

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन पर CM सिद्धारमैया की दो टूक, बोले- ‘हाईकमान जो कहेगा वही मानूंगा’

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चल रही अटकलों के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है।...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...