back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Karnataka: पत्नी के सामने किया महिला से रेप, अश्लील फोटो लेकर धर्म परिवर्तन के लिए किया मजबूर, FIR दर्ज

Karnataka: इसके बाद भी आरोपी व्यक्ति नहीं रुका, उसने पीड़ित विवाहित महिला को उसकी अश्लील फोटो दिखाकर ब्लैकमेल करते हुए इस्लाम धर्म कबूलने के लिए मजबूर किया।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कर्नाटक में नेहा हत्याकांड ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। इस मामले के बाद राज्य में एक और बड़ा मामला सामने आया है। कर्नाटक में एक व्यक्ति ने 28 वर्षीय विवाहित महिला के साथ बहुत ही शर्मनाक और बेहरहम कार्य को अंजाम दिया है। दरअसल इस व्यक्ति ने अपनी पत्नी के सामने पीड़ित विवाहित महिला के साथ बलात्कार किया और उसकी अश्लील तस्वीरें ले लीं। इसके बाद भी आरोपी व्यक्ति नहीं रुका, उसने पीड़ित विवाहित महिला को उसकी अश्लील फोटो दिखाकर ब्लैकमेल करते हुए इस्लाम धर्म कबूलने के लिए मजबूर किया।

पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है

मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला की शिकायत के अंतगर्त पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दर्ज की गई शिकायत में पीड़ित विवाहित महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी व्यक्ति ने अपनी पत्नी के सामने उसके साथ बलात्कार किया और उसकी अश्लील फोटों लेकर उसे ब्लैकमेल करके बुरका पहनने को मजबूर किया और माथे से कुमकुम हटाने को मजबूर किया गया।

उसे बुर्का पहनने और दिन में पांच बार नमाज पढ़ने के लिए मजबूर किया गया

पीड़ित महिला का आरोप है कि आरोपी रफीक और उसकी पत्नी ने उसे(पीड़ित महिला को) वर्ष 2023 में बेलगावी स्थित अपने घर में रहने को मजबूर कर दिया था। उन्होंने पीड़ित महिला को उनके अनुसार सारे कार्य को करने के लिए दवाब बनाया था। दोनों आरोपी पति पत्नी पीड़ित महिला को हिन्दू धर्म छोड़कर इस्लाम धर्म कबूल करने के लिए दवाब बना रहे थे। इस तरह की घटना बहुत ही दुखद और दंडनीय है। वहीं बेलगावी के एसपी भीमाशंकर गुलेदा ने जानकारी दी कि अप्रैल 2024 में आरोपी पति पत्नी ने पीड़ित महिला को सिंदूर लगाने से मना किया। उसे बुर्का पहनने और दिन में पांच बार नमाज पढ़ने के लिए मजबूर किया गया।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

झांसी में तेज रफ्तार थार का कहर, बाइक सवार दो भाइयों को 500 मीटर तक घसीटा, मौके पर ही दोनों भाइयों की मौत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। झांसी में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार थार कार ने बाइक सवार दो चचेरे...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...