back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Prajwal Revanna: प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ रेप का केस दर्ज; गौड़ा को पेन ड्राइव लेकर पेश होने के लिए नोटिस जारी

प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ रेप केस एसआईटी ने दर्ज किया है। वह कर्नाटक के हासन से सांसद हैं। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कर्नाटक सरकार द्वारा गठिक एसआईटी ने गुरुवार को जनता दल सेक्यूलर के सांसद प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर लिया है। बता दें कि यह प्रज्वल के खिलाफ दर्ज दूसरी शिकायत है, जो कि जेडीएम प्रमुख और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवे गौड़ा के पौते हैं। भारतीय दंड संहिता की धारा 376(2), 376(2)(N), 506, 354A(1)(ii), 354(B), 354(C) और आईटी एक्ट के तहत शिकायत दर्ज की गई है।

क्या कहती हैं धाराएं?

जिन धाराओं में प्रज्वल के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है उसमें लगातार रेप करना, यौन शोषण, सेक्शुअल फेवर की डिमांड करना, बल का प्रयोग करने जानबूझ कर किसी महिला को निरवस्त्र करना और नग्न व अर्ध-नग्न तस्वीरों को उपलोड करना शामिल है।

मैसूर में शिकायत दर्ज

मैसूर में एक व्यक्ति द्वारा पुलिस थाने में प्रज्वल के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। शिकायत में कहा गया है कि व्यक्ति की मां का अपहरण किया गया है, और यह अपहरण प्रज्वल की माता के कहने पर किया गया है। व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि उसकी मां कथिच तौर पर प्रज्वल द्वारा यौन शोषण का शिकार हुई है।

गौड़ा को भी नोटिस जारी

इस बीच एसआईटी ने भाजपा नेता देवराजे गौड़ा को नोटिस दिया है। नोटिस में गौड़ा को एसआईटी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। बताया जा रहा है कि गौड़ा का भी प्रज्वल रेवन्ना मामले से तार जुड़े हुए हैं। साथ ही उसने उस पेन ड्राइव को पेश करने की मांग की गई है जिसमें कथित अश्लील वीडियों हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन पर CM सिद्धारमैया की दो टूक, बोले- ‘हाईकमान जो कहेगा वही मानूंगा’

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चल रही अटकलों के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है।...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵