back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

BJP पर बरसे आलमगीर आलम, कहा- पूरे देश में ‘ऑपरेशन लोटस’ चला रहे हैं, जो BJP के साथ नहीं जायेगा, वो जेल जायेगा

Ranchi: झारखंड विधानसभा में आज कांग्रेस विधायक आलमगिर आलम ने BJP पर तंज कसा, कहा- कांग्रेस ने देश की आजादी की लड़ाई लड़ी, देश को आजाद किया। BJP के एक नेता ने भी आजादी की लड़ाई में हिस्सा नहीं लिया।

रांची, हि.स.। कांग्रेस विधायक आलमगीर आलम ने सोमवार को विधानसभा में कहा कि आप लोग अपने बाप-दादा के कामों को भूलने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हवाई जहाज से लेकर रेल तक, आज देश में जो भी है, वह कांग्रेस के कामों के कारण है। आलमगीर आलम ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि सबसे पहले 2005 में आपने यहां विधायकों को बाहर ले जाने का काम किया। यह परंपरा आपने शुरू की है।

भाजपा अपने गिरेबान में झांकें- कांग्रेस विधायक आलमगीर आलम

कांग्रेस ने देश की आजादी की लड़ाई लड़ी और देश को आजाद किया। भाजपा के एक नेता ने भी देश की आजादी की लड़ाई में हिस्सा नहीं लिया। ये लोग पूरे देश में ऑपरेशन लोटस चला रहे हैं, जो भाजपा के साथ नहीं जायेगा, वो जेल जायेगा। कांग्रेस विधायक ने कहा कि 2019 में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनी। कोरोना महामारी आयी। अखबार, मीडिया उस समय का देख लें कि उन्होंने क्या-क्या कर दिखाया। जनता ने हमें 5 सालों के लिए चुना है।

भाजपा अपने गिरेबान में झांकें। हेमंत सरकार गरीबों के लिए सर्वजन पेंशन लायी, इसमें क्या गलत किया। उन्होंने कहा कि हम लोगों ने कई बार केंद्र से आवास के लिए मदद मांगी। अंततः हम लोगों ने अबुआ आवास योजना शुरू की। इसके लिए 30 लाख आवेदन आए। हम भरोसा दिलाते हैं कि आने वाले दिनों में सभी 30 लाख आवेदकों को अबुआ आवास का लाभ देंगे।

आप गलत नहीं हैं तो सामना करें, भागे क्यों रहे थे: सुदेश महतो

सदन में आजसू विधायक सुदेश कुमार महतो ने अपनी बात को रखते हुए कहा कि परिस्थिति कुछ भी हो लेकिन वर्तमान और झारखंड के आंदोलनकारी मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कि इस बात की खुशी है कि आज एक झारखंड आंदोलनकारी चंपाई दा मुख्यमंत्री बने हैं। व्यक्तिगत तौर पर हेमंत सोरेन के प्रति मेरी संवेदना है, मगर हेमंत जी ने झारखंड आंदोलन में प्रत्यक्ष तौर पर हिस्सा नहीं लिया। इसलिए वो झारखंड आंदोलन की बात न करे। सुदेश महतो ने कहा कि जब आप गलत नहीं हैं तो सामना करें। भागे क्यों रहे थे। देश के प्रधानमंत्री और कांग्रेस के बड़े नेता भी एजेंसी के पास गये हैं। मगर इसके लिए किसी पार्टी को दोष देना या किसी सरकार को दोष देना उचित नहीं है।

रघुवर कार्यकाल में सबसे अधिक जमीन घोटाले हुए: विनोद सिंह

माले के विधायक विनोद सिंह ने कहा कि आज पूरा सदन भाजपा के खिलाफ खड़ा है। इसमें कोई शक नहीं है कि हेमंत सोरेन को साजिश के तहत जेल भेजा गया। प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल सहित कई ऐसे उदाहरण हैं। भ्रष्टाचार की बात अगर झारखंड में आयी तो पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास भी नहीं बच सकते हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि रघुवर दास भी जमीन घोटाले की आरोपित रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के समय में सबसे अधिक जमीन घोटाले हुए। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करनी है तो पूरे देश में की जाये। भाजपा शासित राज्यों में भी जांच एजेंसियां जाएं और जांच करें।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन समाज पार्टी मैदान में उतरने का प्लान बना चुकी है। BSP 15 मार्च को कांशीराम...
spot_img

Latest Stories

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...

Share Market: जंग के तनाव से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 365 अंक टूटा, Nifty भी 100 अंक से ज्यादा फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार...

Delhi New LG: कौन हैं तरणजीत सिंह संधू? जिन्हें मिली दिल्ली के नए उपराज्यपाल की जिम्मेदारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली में उपराज्यपाल पद पर...