back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

11केवी बिजली की तारों की चपेट में आए दो युवकों की हुई दर्दनाक मौत

कठुआ, 17 अप्रैल (हि.स.)। जिला कठुआ में शनिवार को अचानक दो नौजवानों की मृत्यु की खबर फैलने से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जिला कठुआ के राजबाग क्षेत्र में स्थित जसरोटा माता मंदिर में आए दो युवक 11केवी बिजली की तारों की चपेट में आ गए, जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जिला कठुआ के अधीन पड़ते ऐतिहासिक जसरोटा मंदिर में आए दो युवक मंदिर से सटे वन विभाग के वाइल्डलाइफ के अंदर राजा का पुराना महल देखने चले गए। जहंा पर 11 केवी की एक बिजली की तार टूट कर जमीन पर गिर गई और दोनों युवक उसकी चपेट में आ गए। दोनों युवक बुलेट मोटरसाइकिल नंबर जेके21एफ-0417 पर थे। वही हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची, जिन्होंने उन्हें जीएमसी कठुआ पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान सुरेश शर्मा पुत्र मदनलाल उम्र 26 साल, दूसरा अध्यांश शर्मा पुत्र कुलदीप राज उम्र 25 वर्ष दोनों निवासी जिला सांबा के रूप में की गई है। जीएमसी कठुआ द्वारा मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखा गया। हिन्दुस्थान/समाचार/सचिन/बलवान

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...