back to top
19.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की फिल्म पृथ्वीराज से भिड़ेगी अदिवी सेश की मेजर

मुंबई, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता अदिवी सेश-स्टारर मेजर 3 जून को रिलीज होने के लिए तैयार है। सेश की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की पीरियड ड्रामा पृथ्वीराज को टक्कर देगी। मेजर पहले 27 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसे अब 3 जून को रिलीज किया जा रहा है। हालांकि मेकर्स वेंकटेश और वरुण तेज की अपकमिंग फिल्म एफ3 से क्लैश से बचते नजर आ रहे हैं। अदिवी ने ट्विटर पर घोषणा की तारीख में थोड़ा बदलाव किया गया है। फिल्म 3 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। मेजर अब ऐतिहासिक पीरियड ड्रामा पृथ्वीराज से टकराने के लिए पूरी तरह तैयार है, जो 3 जून को ही रिलीज होगी। अक्षय कुमार-स्टारर फिल्म में भी कई तारीखों में बदलाव हुआ है। यह पहले 21 जनवरी को रिलीज होने वाली थी, लेकिन देश में ओमिक्रोन के मामले बढ़ने के कारण इसे आगे बढ़ा दिया गया। फिल्म निर्माताओं ने बाद में 10 जून की तारीख तय की थी। लेकिन फिर कुछ बदलाव के कारण पृथ्वीराज के मेकर्स ने 3 जून को फिल्म रिलीज करने का फैसला लिया है। –आईएएनएस एमएसबी/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

प्रहार नाम का मतलब – Prahar Name Meaning

Prahar Name Meaning – प्रहार नाम का मतलब :Attack/वार,...

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...