back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

“मेरे पति को बांधकर मारा, हमें लगा वो हमें मार देंगे” स्पेनिश महिला की आपबीती सुन, खड़ें हो जाएंगे रौंगटे

Jharkhand News: झारखंड में स्पेनिश महिला टूरिस्ट के साथ हुई शर्मनाक घटना ने देश का सिर शर्म से झुका दिया। पीड़िता ने अपनी आपबीती बताई।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। झारखंड के दुमका में 1 फरवरी को देर रात स्पेनिश महिला टूरिस्ट के साथ हुए गैंगरेप में पीड़िता ने आपबीती बताई। पीड़िता ने कहा- “उन्होंने कहा आरोपियों ने मेरे पति को बांध कर मारा। हमें लगा कि वो हमें जान से मार देंगे।” इस मामले में झारखंड पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

स्पेनिश महिला ने बताई आपबीती

28 वर्षीय स्पेनिश महिला ने पुलिस स्टेशन में दर्ज FIR में अपने बयान में कहा “हम लोग झारखंड के दुमका जिले में रात को टेंट लगाकर सोये थे। आधी रात को 7 बदमाशों ने आकर मेरे पति और मुझे मारा। मेरे पति को बांधकर आरोपियों ने उन्हें पीटा। वारदात के समय उन लोगों ने मुझ पर लात-घूसों से मारा।” इसके बाद महिला ने भावुक स्थिति में कहा कि “हमें लगा कि वो हमारा हत्या कर देंगे, लेकिन भगवान की कृपा से हम जिंदा हैं।”

टूरिस्ट वीजा पर आए थे विदेशी पर्यटक

दोनों विदेशी पर्यटक पहले पाकिस्तान गए थे वहां से बांग्लादेश की यात्रा पर निकले थे। दोनों विदेशी पर्यटक भारत में टूरिस्ट वीजा पर आए थे। झारखंड के रास्ते वे दोनों नेपाल की ओर निकले थे। झारखंड के दुमका में रात को टेंट लगाकर दोनों पति-पत्नी सो रहे थे। उसी समय हैवानियत को शर्मसार करने वाले अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। इस मामले में 3 लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ शुरु कर दी गई है।

देश का सिर शर्म से झुका

28 वर्षीय पीड़ित महिला और उसके पति ने दिन में बाइक राइडिंग की थी। रात होने पर शहर से दूर एक शांत स्थान पर टेंट लगाकर सो गए। कुछ समय बाद महिला टेंट से बाहर निकली तो उसे 6-7 लोगों ने दबोच लिया और उसके साथ पति को भी बांधकर पीटा। पीड़ित महिला के साथ मारापीट कर आरोपियों ने दुष्कर्म किया। इसके बाद सभी भाग गए। इसके बाद दोनों बाइक से 45 किलोमीटर का सफर कर दुमका में पुलिस के पास पहुंचे। इसके अलावा पीड़िता खुद बाईक चलाकर जांच के लिए अस्पताल भी पहुंची। इस मामले ने देश का सिर शर्म से झुका दिया है।

12 बजे तक सदन रहा स्थगित

BJP ने 2 फरवरी को सदन में चंपाई सोरेन सरकार से स्पेनिश महिला के साथ हुए गैंगरेप पर सवाल उठाया है। साथ ही प्रदेश में सुरक्षा-व्यवस्था पर भी सरकार के खिलाफ निशाना साधा है। सदन का कार्यवाही आज 12 तक स्थगित रही। BJP ने सरकार के खिलाफ महिलाओं की सुरक्षा-व्यवस्था के खिलाफ मोर्चा शुरु किया है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली टॉलीगंज सीट को मिनी मुंबई के नाम से भी जाना जाता है। यह वह सीट...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...

गर्मी में बाहर निकलते ही जलने लगती है त्वचा, तो करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में महिलाओं को अक्सर...

Vastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...