back to top
20.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Jammu & Kashmir: कुलगाम में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के 3 आतंकियों को किया ढेर, हथियार और गोला-बारूद बरामद

Srinagar News: भारतीय सुरक्षाबलों ने कश्मीर के कुलगाम में लश्कर-ए-तयैबा बसित दर के 3 आतंकवादियों को मार गिराया।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कश्मीर के कुलगाम में लश्कर-ए-तयैबा बसित दर के 3 आतंकवादियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया। भारतीय सुरक्षाबलों ने कहा कि “सोमवार 6 मई की रात को शुरु हुआ और 40 घंटों तक लगातार चली जो आज कि आज सुबह खत्म हुई। उन्होंने आगे कहा कि आतंकियों से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद हुआ है।”

आतंकवादी हमले में 1 जवान की मौत, 4 घायल

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में 4 मई को हुए आतंकवादी हमले में भारतीय वायु सेना (IAF) के 1 जवान की मौत और 4 सुरक्षाबलों के घायल होने के बाद सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों की पहचान की है और उनके स्केच जारी किए थे। इस मामले में सेना ने आतंकवादियों को पकड़ने के लिए जानकारी देने के लिए 20 लाख रुपये का ऐलान किया था।

आतंकी हमले में 5 सुरक्षाबल घायल

द मिंट की खबर के अनुसार, 4 मई को भारतीय वायु सेना (IAF) के एक काफिले पर पुंछ जिले के सुरनकोट इलाके में सनाई टॉप के रास्ते पर आतंकी हमला हुआ। पाकिस्तानी आतंकियों ने सेना के काफिले के आखिरी वाहन को निशाना बनाया। भारतीय वायुसेना के जवानों ने अचानक हुए आतंकी हमले का जवाब दिया। इस दौरान भारी गोलीबारी में 5 सुरक्षाबल घायल हो गए। इस हमले में घायल हुए सुरक्षाबलों को एयरलिफ्ट करके उधमपुर के कमांड अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान भारतीय वायु सेना के जवान कॉर्पोरल विक्की पहाड़े की गंभीर अवस्था में मौत हो गई। भारतीय वायु सेना के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट में कहा गया है, “CAS एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी और भारतीय वायु सेना के सभी कर्मी बहादुर कॉर्पोरल विक्की पहाड़े को सलाम करते हैं। जिन्होंने पुंछ सेक्टर में राष्ट्र की सेवा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। उनके परिवार के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं हैं। दुख की इस घड़ी में हम आपके साथ मजबूती से खड़े हैं।”

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

एम एम नरवणे की सुरक्षा को लेकर संजय राउत को सता रही है चिंता, कहा- सेना प्रमुख के साथ क्या होगा कहना मुश्किल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उद्धव ठाकरे गुट के शिवसेना नेता संजय राउत हमेशा अपने आक्रामक अंदाज के लिए सुर्खियों में रहते हैं। अब उन्होंने एक...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵