back to top
27.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

J&K: राजौरी मुठभेड़ के 5 शहीदों को जम्मू के सैन्य अस्पताल में LG-DGP और सेना के अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि

Rajauri News: राजौरी जिले के कालाकोट के बाजीमाल में हुई मुठभेड़ के दौरान बलिदान हुए सेना के दो कप्तानों समेत पांच बलिदानियों को आज जम्मू के सैन्य अस्पताल में नम आंखों से श्रद्धांजलि दी गई।

राजौरी, हि.स.। राजौरी जिले के कालाकोट के बाजीमाल में हुई मुठभेड़ के दौरान बलिदान हुए सेना के दो कप्तानों समेत पांच बलिदानियों को आज जम्मू के सैन्य अस्पताल में नम आंखों से श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, प्रदेश पुलिस के डीजीपी आरआर स्वैन समेत थल सेना और वायु सेना के उच्च अधिकारियों ने बहादुर सैनिकों को उनके सर्वाेच्च बलिदान के लिए नमन किया।

बलिदानियों के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव के लिए किया जाएगा रवाना

यहां से बलिदानियों के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव के लिए रवाना किया जाएगा। वहीं, 9 पैरा के हवलदार कमांडो अब्दुल माजिद के पार्थिव शरीर को पुंछ में सेना के उच्चाधिकारियों ने अंतिम सलामी दी।

इन राज्यों से थे राजौरी मुठभेड़ के वीर जवान

गौरतलब है कि राजौरी मुठभेड़ में बलिदान होने वालों में दो उत्तर प्रदेश, एक उत्तराखंड, एक जम्मू-कश्मीर व एक कर्नाटक के जवान हैं। इनमें 63 राष्ट्रीय राइफल्स के कैप्टन एमवी प्रांजल निवासी मंगलोर कर्नाटक, 9 पैरा के कैप्टन शुभम गुप्ता निवासी आगरा, 9 पैरा के हवलदार कमांडो अब्दुल माजिद निवासी अजोट पुंछ, लांसनायक संजय बिष्ट निवासी नैनीताल उत्तराखंड व पैराट्रूपर सचिन लौर निवासी अलीगढ़ उत्तर प्रदेश बलिदान हुए।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

रफ़्तार के WhatsApp Channel को सब्सक्राइब करने के लिए क्लिक करें Raftaar WhatsApp

Telegram Channel को सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें Raftaar Telegram

Advertisementspot_img

Also Read:

Black Day: आज के दिन दहल उठी थी पूरी घाटी! पुलवामा हमले की 7वीं बरसी पर जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज 14 फरवरी 2026 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा आतंकी हमले के सात साल पूरे हो गए हैं। 14 फरवरी 2019 को...
spot_img

Latest Stories

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵