back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Jammu Kashmir के उधमपुर में CRPF जवानों के साथ हादसा, गहरी खाई में गिरी गाड़ी दो जवानों की मौत, 16 हुए घायल

जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है जहां उधमपुर में CRPF जवानों को ले जा रही गाड़ी खाई में जा गिरी इस हादसे में दो जवानों की मौत हो गई. जबकि, 16 घायल हुए है,बचाव अभियान जारी है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में बड़ी खबर सामने आई है, बसंतगढ़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल जवानों की गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी, कंडवा इलाके के पास इस दर्दनाक हादसे में दो सीआरपीएफ जवानों की मौत हो गई है, जबकि, 16 जवान घायल हुए है। सभी घायलों को कमांड अस्पताल ले जाया जा रहा मौके पर रेक्स्यू टीमें मौजूद है। जहां बचाव अभियान जारी है। केंद्रीय मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने इस हादसे पर दुख जताया है। 

बता दे, सोशल मीडिया X पर आकाशवानी ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि, कंडवा-बसंतगढ़ क्षेत्र में सीआरपीएफ के एक वाहन के साथ हुई सड़क दुर्घटना की खबर सुनकर बहुत व्यथित हूं, इस वाहन में सीआरपीएफ के कई बहादुर जवान सवार थे। मैंने अभी-अभी डीसी सलोनी राय से बात की है, जो व्यक्तिगत रूप से स्थिति पर नजर रख रही हैं और और मुझे जानकारी दे रही है। बचाव कार्य तुरंत शुरू दिए गए है। इसमें स्थानीय लोग अपनी इच्छा से मदद के लिए आगे आए और हर संभव मदद सुनिश्चित की जा रही है। 


हादसे की तस्वीरें आईं सामने


इस दुखद हादसे की तस्वीरें भी सामने आई है, जिसमें जानकारी के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के इलाके में लगातार बारिश हो रही है और इससे सड़कों पर मिट्टी के चलते फिसलन हो गई है। जिसके चलते सीआरपीएफ जवानों का वाहन फिसलकर गहरी खाई में जा गिरा। इस घटना की खबर सुनकर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने दुख जताया। उन्होंने तुरंत उधमपुर की डेप्युटी कमिश्नर सलोनी राय से बात की। इस पर जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि, उधमपुर कांदवा-बसंतगढ़ इलाके में CRPF के वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सुनकर बहुत तकलीफ हुआ है, मैंने अभी DC से बात की है। वह व्यक्तिगत रूप से स्थिति पर नजर रख रही हैं। मै लगातार अपडेट ले रहा हूं।

इस हादसे को लेकर सीआरपीएफ की तरफ से बताया गया कि, 187वीं बटालियन का एक वाहन जिसमें 18 जवान सवार थे। आज सुबह लगभग 10:30 बजे ये जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में कदवा से बसंत गढ़ जाते समय दुर्घटनाग्रस्त का शिकार हो खाई में जा गिरी।

Advertisementspot_img

Also Read:

पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत, पेट्रोल 10 रुपये और डीजल पर जीरो एक्साइज ड्यूटी, जानिए सोने-चांदी की कीमतों में कितनी हुई गिरावट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार ने फ्यूल संकट के बीच आम जनता को राहत दी है। पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 13 रुपये से...
spot_img

Latest Stories

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...

Oracle Layoff: 30 हजार कर्मचारियों की नौकरी गई, भारतीयों पर सबसे ज्यादा असर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका की दिग्गज आईटी कंपनी Oracle...

Dhurandhar 2 नहीं ले रही थामने का नाम, बॉक्स ऑफिस पर मचा रही गदर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵