back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों ने ढेर किए दो आंतकी, सर्च ऑपरेशन जारी

बुधवार सुबह जिले के माछिल इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सेना तथा पुलिस की संयुक्त टीम ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।

कुपवाड़ा, एजेंसी। कुपवाड़ा जिले के माछिल इलाके में बुधवार को सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए हैं। मारे गए आतंकियों के अन्य साथियों की तलाश में सुरक्षा बलों का तलाशी अभियान अभी जारी है। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह जिले के माछिल इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सेना तथा पुलिस की संयुक्त टीम ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।

कुपवाड़ा मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए

इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षा बलों को पास आता देख गोलीबारी शुरू कर दी। जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को मार गिराया। मारे गए आतंकियों की पहचान के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं मिल पाई है। क्षेत्र में अन्य आतंकियों की तलाश में सुरक्षा बलों का अभियान अभी जारी है। इसी बीच कश्मीर पुलिस जोन ने एक ट्वीट में कहा कि सेना और पुलिस काम पर है। पुलिस ने ट्वीट किया कि कुपवाड़ा मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए हैं। तलाशी अभियान अभी भी जारी है।

Advertisementspot_img

Also Read:

एम एम नरवणे की सुरक्षा को लेकर संजय राउत को सता रही है चिंता, कहा- सेना प्रमुख के साथ क्या होगा कहना मुश्किल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उद्धव ठाकरे गुट के शिवसेना नेता संजय राउत हमेशा अपने आक्रामक अंदाज के लिए सुर्खियों में रहते हैं। अब उन्होंने एक...
spot_img

Latest Stories

‘आप’ की लड़ाई खुलकर सामने आई, AAP नेताओं ने Raghav Chadha को बताया BJP का हमदर्द

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आम आदमी पार्टी (AAP) के अंदर...

Ranveer Singh की फिल्म Dhurandhar 2 की कमाई में आया बदलाव, जानिए 16वें दिन का कलेक्शन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...

UP Toll Tax & FASTag Rules: यूपी में महंगा हुआ एक्सप्रेसवे सफर, जानिए नई दरें और एक्स्ट्रा कटे पैसे कैसे पाएं वापस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे पर सफर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵