back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Himachal News: राज्यपाल से मिले जयराम ठाकुर, कर दी सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के बहुमत साबित करने की मांग

Himachal News: हिमाचल प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री जय राम ठाकुर ने अपने विधायकों के एक डेलीगेशन के साथ आज सुबह माननीय राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिमाचल प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री जय राम ठाकुर ने अपने विधायकों के एक डेलीगेशन के साथ आज सुबह माननीय राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राज्यपाल से भेंट करने के बाद कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के पास बहुमत नहीं है। उन्होंने राज्यपाल से कहा कि सुक्खू सरकार विधानसभा में बहुमत साबित करे।

ऐसी परिस्थिति उत्पन्न न हो इसके लिए आप हस्ताक्षेप करें।

वहीं बीजेपी को यह भी डर सता रहा है कि विधानसभा सत्र से उनके सभी विधायकों को निलंबित किया जा सकता है। भाजपा को क्रॉस वोटिंग करने वाले कांग्रेस के 6 और 3 निर्दलीय विधायकों को भी सुक्खू सरकार द्वारा निलंबित कर बजट पारित करने का डर है। जिसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राज्यपाल से आग्रह किया है कि ऐसी परिस्थिति उत्पन्न न हो इसके लिए आप हस्ताक्षेप करें।

भाजपा की रणनीति के आगे हिमाचल कांग्रेस को हार माननी पड़ी

हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा सीट पर बीते मंगलवार(27 फरवरी) को चुनाव हुआ था, जिसके परिणाम आने पर सब हैरान रह गए थे। चुनाव में कांटे का मुकाबला रहा, भाजपा प्रत्याशी हर्ष महाजन और कांग्रेस उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी को बराबर वोट मिले थे। जो की इस चुनाव में शक्तिशाली दिख रहे हिमाचल कांग्रेस के लिए बड़ा झटका था। क्यूंकि कांग्रेस के 6 विधायकों ने इस राज्यसभा चुनाव मे क्रॉस वोटिंग की। वहीं बोजेपी ने इस चुनाव को जीतने के लिए बड़ी रणनीति के तहत बड़ी मेहनत की थी, जिसमे वह सफल रही। विधानसभा में भाजपा के पास 25 विद्यायक थे, लेकिन भाजपा की रणनीति के आगे हिमाचल कांग्रेस को हार माननी पड़ी। क्रॉस वोटिंग के कारण भाजपा उम्मीदवार के वोटों की संख्या बढ़कर 34 हो गई। जिससे दोनों दलों का 34-34 का आंकड़ा बन गया, जिसके बाद पर्ची डाली गयी जिसमे भाजपा के उम्मीदवार हर्ष वर्धन की जीत हुई।

राज्यसभा चुनाव में हिमाचल में क्या हुआ

राज्यसभा चुनाव में हिमाचल में 68 विधायकों ने मतदान किया था। कांग्रेस के 40 विधायकों ने मतदान किया था, जिसमे से 6 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की। जिसके बाद हिमाचल कांग्रेस के पास 34 विधायक रह गए थे। वहीं भाजपा के पास निर्दलीय विधायकों को मिलाकर 28 विधायक थे। कांग्रेस के 6 विधायकों के क्रॉस वोटिंग करने के बाद भाजपा के वोटों की संख्या भी 34 हो गयी थी। जिसके बाद पर्ची डाली गई, जिसमे भाजपा के उम्मीदवार हर्ष वर्धन की जीत हुई।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

शिमला में हाई-वोल्टेज ड्रामा के बाद दिल्ली पुलिस पर दर्ज हुई FIR, जानिए हिमाचल पुलिस ने तीन बार क्यों रोका?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में दिल्ली पुलिस और हिमाचल पुलिस के बीच उस समय हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...