back to top
27.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Shimla: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा हिमाचल के लिए 633 करोड़ की राहत राशि ऊंट के मुंह में जीरा

Himachal Pradesh: प्रतिभा सिंह ने कहा है कि भाजपा के नेता आपदा राहत को लेकर लोगों को गुमराह करने का असफल प्रयास कर रहें है।

शिमला, (हि.स.)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह ने केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश की आपदा राहत के लिये 633 करोड़ की राशि जारी करने को ऊंट के मुंह में जीरा मात्र करार दिया है। उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है कि वह कांग्रेस शासित राज्य हिमाचल प्रदेश के साथ आपदा राहत पर भेदभाव कर रही है जो कभी सहन नही होगा।

प्रदेश में भारी बारिश व भूस्खलन से 12 हजार करोड़ से अधिक का नुकसान आंका गया

प्रतिभा सिंह ने शुक्रवार को कहा कि प्रदेश में भारी बारिश व भूस्खलन से 12 हजार करोड़ से अधिक का नुकसान आंका गया है। उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार ने इससे पूर्व प्रदेश को जो भी राशि जारी की है वह प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए हर साल सभी प्रदेशों को केंद्र से मिलने वाली केंद्रीय हिस्सेदारी हैं।

भाजपा नेताओं का प्रदेश के हितों के प्रति नकारात्मक रवैया बहुत ही खेदजनक है

प्रतिभा सिंह ने कहा है कि भाजपा के नेता आपदा राहत को लेकर लोगों को गुमराह करने का असफल प्रयास कर रहें है। भाजपा नेताओं का प्रदेश के हितों के प्रति नकारात्मक रवैया बहुत ही खेदजनक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अपने सीमित संसाधनों से प्रभावित लोगों की हर सम्भव मदद कर रही हैं।

पहली किश्त180.40 करोड़ के बाद अतिरिक्त 200 करोड़ प्रदेश सरकार को जारी किए

प्रतिभा सिंह ने कहा कि उन्होंने संसद में केंद्र सरकार से एक प्रश्न में पूछा था कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हिमाचल प्रदेश को क्या कोई विशेष आर्थिक मदद प्रदान की गई हैं। जवाब में केंद्र सरकार ने ऐसी आपदाओं से निपटने की पूरी जिम्मेवारी प्रदेश सरकारों पर डाली हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने माना है कि उन्हें प्रदेश सरकार की ओर से विशेष आर्थिक मदद की मांग की गई । केंद्र सरकार ने राज्य आपदा राहत फण्ड के तहत प्रत्येक राज्य को मिलने वाली पहली किश्त180.40 करोड़ के बाद अतिरिक्त 200 करोड़ प्रदेश सरकार को जारी किए।

प्रदेश को केंद्र सरकार की ओर से कोई भी विशेष आर्थिक मदद नही मिली है

प्रतिभा सिंह ने कहा है कि प्रदेश को केंद्र सरकार की ओर से कोई भी विशेष आर्थिक मदद नही मिली है जैसा कि भाजपा के नेता केंद्रीय सहायता को लेकर बड़े बड़े दावे कर रहें है। उन्होंने कहा कि भाजपा आपदा राहत के नाम पर कोरा झूठ बोल रही है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly Election 2026: TMC के लिए साख का सवाल बन रही है मुर्शिदाबाद सीट, पक्ष में नहीं रहे हैं चुनावी आंकड़े

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। West Bengal Assembly Election की 294 विधानसभा सीटों में से मुर्शिदाबाद विधानसभा सीट कई मायनों में अहम है, विशेषकर सत्तारूढ पार्टी...
spot_img

Latest Stories

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵