back to top
28.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Ranchi: झारखंड विधानसभा के बाहर धीरज साहू कैश कांड को लेकर भाजपा का हुआ धरना

Jharkhand: झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन शुक्रवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले राज्यसभा सदस्य धीरज साहू से संबंधित कंपनी के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी का मामला गूंजा।

रांची, (हि.स.)। झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन शुक्रवार शुक्रवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज साहू से संबंधित कंपनी के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी का मामला गूंजा। धीरज साहू के ठिकानों से 500 करोड़ की बरामदगी को लेकर विपक्ष (भाजपा) ने सदन के बाहर जमकर हंगामा किया।

भाजपा के विधायको ने लगातार की CBI जांच की मांग

भाजपा विधायक पत्थर चोरी, कोयला चोरी, बालू चोरी या ट्रांसफर पोस्टिंग का भी मामला उठा रहे थे। इस दौरान भाजपा के विधायक लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे। हंगामे के दौरान अनंत ओझा, बिरंची नारायण, नीरा यादव, राज सिन्हा, जयप्रकाश भाई पटेल, समरी लाल और ढुल्लू महतो मौजूद रहे। आजसू विधायक लंबोदर महतो भी सदन के बाहर धरने पर बैठे और बेरमो को जिला बनाने की मांग की।

भाजपा बेवजह हंगामा करने का काम करती है: इरफान अंसारी

भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि पार्टी सदन के अंदर धीरज साहू से लेकर युवाओं के मुद्दे को जरूर उठाएगी। इरफान अंसारी ने कहा कि धीरज साहू के साथ पूरी कांग्रेस पार्टी खड़ी है। वह गरीबों के मसीहा हैं। आजादी से पहले ही उनका व्यवसाय करोड़ों में था। भाजपा बेवजह हंगामा करने का काम करती है।

बीस हजार करोड़ रुपये से बने संसद भवन की सुरक्षा केंद्र सरकार नहीं कर पा रही है

दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि बीस हजार करोड़ रुपये से बने संसद भवन की सुरक्षा केंद्र सरकार नहीं कर पा रही है। यह एक बड़ा मुद्दा है लेकिन इसे छोड़ भाजपा बेवजह हंगामा कर रही है। कांग्रेस विधायक अनूप सिंह ने धीरज साहू प्रकरण को लेकर कहा कि वर्षों से उनका व्यवसाय चलते आ रहा है। उनका कारोबार करोड़ों में है। भाजपा का आरोप कितना उचित है। यह जनता जानती है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

हिजाब मामले में नया ट्विस्ट, नुसरत को झारखंड से मिला सरकारी नौकरी का ऑफर, 3 लाख होगी सैलरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मंच पर हिजाब हटाने की घटना के बाद चर्चा में आईं मुस्लिम महिला डॉक्टर डॉ....
spot_img

Latest Stories

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...

कौन हैं सोनम वांगचुक? जिनकी NSA के तहत हिरासत केंद्र सरकार ने की रद्द, जानिए क्यों लिया गया था हिरासत में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार ने सामाजिक कार्यकर्ता और...

Kuldeep Yadav की होने वाली दुल्हन कौन हैं? जानिए वंशिका चड्ढा की पढ़ाई, नौकरी और लव स्टोरी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार...

Rohit Shetty Birthday: इन फिल्मों ने सिनेमाघरों में चलाया था अपना जादू, आज भी देखना पसंद करते हैं दर्शक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने...