back to top
26.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कुल्लू में अमरटेक्स शोरूम में लगी आग, एक करोड़ की संपति स्वाहा

कुल्लू मुख्यालय में अमरटेक्स शोरूम में लगी आग से भारी तबाही हुई है। आग किन कारणों से लगी इस बात की जानकारी पुलिस द्वारा जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।

कुल्लू , एजेंसी । कुल्लू मुख्यालय में अमरटेक्स शोरूम में लगी आग से भारी तबाही हुई है। आग किन कारणों से लगी इस बात की जानकारी पुलिस द्वारा जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। घटना शुक्रवार देर रात की है जब आखाड़ा बाजार स्थित अमरटेक्स शोरूम में अचानक धुआं ही धुंआ दिखाई देने लगा। स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई।

सूचना मिलते ही दमकल कर्मी तुरंत मौका पर पहुंच गए ओर जब शोरूम का शटर खोला गया तो शोरूम के अंदर आग प्रचंड रूप धारण कर चुकी थी। दमकल कर्मी आग की लपटों को शांत करने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद आग की लपटों को शांत किया गया।

कमांडेंट होम गार्ड निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि आग के कारण करीब एक करोड़ रुपए की संपति के नष्ट होने का अनुमान है ओर करीब 2 करोड़ की संपति बचा लो गई है। आग के कारण का पता नहीं चल पाया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Himachal Pradesh: नए साल पर कुल्लू में सख्ती, नदी किनारे जाने पर रोक, नियम तोड़े तो जेल और जुर्माना

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नए साल के मौके पर हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बढ़ती पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने...
spot_img

Latest Stories

मार्च में बदलते मौसम बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...

Tata Punch को टक्कर देने आई नई Hyundai Exter Facelift, जानिए कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय कार बाजार में माइक्रो SUV...

बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाई गई Eid की रौनक, आप भी देखें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज 21 मार्च को Eid...

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵