back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Himachal Pradesh Politics: विधानसभा में मचा हंगामा, जयराम ठाकुर समेत BJP के 15 विधायक सस्पेंड

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश विधानसभा में आज स्पीकर ने BJP नेता और पूर्व सीएम जयराम ठाकुर समेत 15 विधायकों को निष्कासित कर दिया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिमाचल प्रदेश विधानसभा में आज सुबह से ही गहमागहमी चल रही है। विधानसभा में आज BJP विधायकों ने हंगामा किया। BJP विधायकों के दुर्रव्यवहार के कारण स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने पूर्व सीएम जयराम ठाकुर समेत 15 विधायकों को सस्पेंड कर दिया है। स्पीकर ने 12 बजे तक विधानसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी।

मार्शल बुलाए गए

विधानसभा स्पीकर द्वारा निष्कासित होने के बावजूद भी BJP विधायक सदन छोड़कर नहीं जा रहे थे। इसके बाद स्पीकर ने मार्शलों को बुलाने का आदेश दिया, फिर भी सभी निष्कासित विधायक सदन छोड़ने का नाम नहीं ले रहे थे।

BJP विधायकों क्यों हुए निष्कासित?

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में आज भीषण हंगामा देखने को मिला। हालत यहां तक पहुंच गया कि सदन में विपक्षी सदस्यों ने कागज व पुस्तकें तक न केवल लहराई बल्कि फैंकी भी। विपक्षी सदस्य सतपाल सिंह सत्ती व विपिन परमार अध्यक्ष व सचिव के आसन पर पहुंचे, वहां पर रखे दस्तावेजों, नियमों की पुस्तकों को सत्ता पक्ष के सदस्यों की ओर फैंका। जबकि विधायक विनोद कुमार व डॉ. हंसराज ने विधानसभा रिपोर्टर के टेबल पर रखे कागजों को उठाकर फैंका। सदन में हंगामा बढ़ता देख विधानसभा स्पीकर ने सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। विधानसभा स्पीकर ने पूर्व सीएम जयराम ठाकुर समेत 15 विधायकों को सस्पेंड कर दिया है।

कौन हुए सस्पेंड?

BJP के 15 भाजपा विधायकों में जयराम ठाकुर, विपिन सिंह परमार, रणधीर शर्मा, लोकेंद्र कुमार, विनोद कुमार, हंस राज, जनक राज, बलबीर वर्मा, त्रिलोक जम्वाल, सुरेंद्र शोरी, दीप राज, पूरन ठाकुर, इंदर सिंह गांधी, दिलीप ठाकुर और इंदर शामिल हैं। इन सभी विधायकों को आज विधानसभा अध्यक्ष के कक्ष में कथित तौर पर नारेबाजी और दुर्व्यवहार करने के आरोप में विधानसभा अध्यक्ष ने सस्पेंड कर दिया है।

भाजपा के हर्ष महाजन ने राज्यसभा चुनाव में मारी बाजी

हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा की 1 सीट के लिए मंगलवार को मतदान हुआ। वोटों की गिनती के बाद प्रदेश की 1 राज्यसभा सीट के परिणाम भी सामने आए। हिमाचल प्रदेश के राज्यसभा चुनाव में बड़ा उलट फेर देखने को मिला है। वहां सत्तारूढ़ दल कांग्रेस के प्रत्याशी अभिषेक मनु सिंघवी को हराकर भाजपा के हर्ष महाजन ने चुनाव में जीत हासिल कर ली है। दोनों दलों के प्रत्याशियों को 34-34 वोट मिले थे। इसके बाद पर्ची से फैसला हुआ जिसमें भाजपा ने बाजी मार ली।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

‘गाय, टोपी, टीका, पाकिस्तान…जैसे शब्द हटा दें तो भाजपा खत्म हो जाएगी’, ओवैसी की पार्टी के नेता का तीखा बयान

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के नेता अख्तरुल ईमान ने बड़ा बयान दिया...
spot_img

Latest Stories

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...